Special Story

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। दुर्ग जिले के समोदा गांव में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

मूसलाधार बारिश से राजधानी के कई हिस्सों में जल-भराव

रायपुर।   आज सुबह से हो रही झमाझम बारिश और तेज हवाओं के कारण राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में सावन की झड़ी सी लग गई. जेठ के तपते महीने में अचानक हुई मूसलाधार बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी, वहीं शहर के निचले इलाकों में जलभराव की समस्या ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया. राजधानी के कई प्रमुख इलाकों की सड़कों पर पानी भर गया है.

लगातार हो रही बारिश से सड़कों पर पानी भर गया है, जिससे यातायात धीमा हो गया है और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. दफ्तर जाने वालों के लिए परेशानी बढ़ गई है. रायपुर के अलावा दुर्ग, राजनांदगांव, बिलासपुर और बस्तर संभाग के कई जिलों में भी बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया है.

क्यों बदला प्रदेश का मौसम, एक्सपर्ट्स ने यह बताया ?

छत्तीसगढ़ में सुबह से बदले मौसम के मिजाज को लेकर मौसम वैज्ञानिक BK चिंदालोहरे ने बताया कि राजनांदगांव से लेकर महासमुंद तक मध्य छत्तीसगढ़ के जिलों में हो रही बारिश कनविक्टिव डेवलपमेंट के कारण है. उन्होंने बताया कि यह एक स्थानीय मौसमी प्रक्रिया (लोकल फेनोमेना) है, जिसके चलते इन क्षेत्रों में बारिश हो रही है. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि फिलहाल मानसून नारायणपुर और कोण्डागांव से आगे नहीं बढ़ा है.

घर से निकलने से पहले सावधान!

अगर आप भी घर के काम, दफ्तर के लिए निकलने वाले हैं तो सावधान हो जाइये. मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए अगले तीन घंटे तक अलर्ट जारी किया है. कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, दुर्ग, बेमेतरा, मुंगेली के लिए अलर्ट जारी किया गया है. इन इलाकों में बादल गरजने, आकाशीय बिजली, अचानक तेज हवा (30-40 किमी प्रति घंटे) के साथ मध्यम वर्षा की संभावना है. इन इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, राजनांदगांव, महासमुंद, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, में हलकी वर्षा की संभावना जताई गई है. इन क्षेत्रों में येलो अलर्ट जारी है.