Special Story

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

बिलासपुर। बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत विभाग…

छत्तीसगढ़ की महिलाएं आत्मनिर्भरता और नवाचार से बना रही हैं नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ की महिलाएं आत्मनिर्भरता और नवाचार से बना रही हैं नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 7, 2026 5 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ की महिलाएं आज आत्मनिर्भरता, मेहनत और नवाचार के…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

धान खरीदी केन्द्रों में शौचालय, पेयजल और वेटिंग रूम की होगी व्यवस्था : डॉ. गौरव सिंह

रायपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज कलेक्ट्रेट के रेडक्रॉस सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक ली। उन्होंने आगामी धान खरीदी सीजन को लेकर सभी केंद्रों में आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सभी समितियों के प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया जाए जो वहां धान खरीदी की व्यवस्था सुनिश्चित करें और यह ध्यान रखें की किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो। इन समितियों में शौंचालय, वेटिंग रूम, पेयजल और कैंटीन इत्यादि इंतजाम भी किए जाएं।

कलेक्टर ने मातृ मृत्यु दर में कमी लाने के लिए ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आयुष्मान कार्ड का लाभ दिलाना तय करें, किसी निजी अस्पताल इस योजना के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की गड़बडी की शिकायत आए तो उसकी जांच करें और दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई करें। साथ ही नर्सिंग होम एक्ट के क्रियान्वयन का भी परीक्षण करें। डॉ सिंह ने कहा कि अवैध रेत उत्खनन पर सख्त रोक लगाएं। इसकी शिकायत मिलने पर टीम प्रहरी का सहयोग लेकर इस पर कड़ी कार्रवाई करें। कलेक्टर डॉ सिंह ने कृषि विभाग को निर्देश दिया कि गिरदावरी में जिन किसानों के खेतों का सत्यापन किया गया है उन्हें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ मिले।

कलेक्टर ने स्कूलों में अपार आईडी का शत-प्रतिशत निर्माण शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को समय पर कार्यालय पहुँचने एवं आम जनता के प्रति सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखने के निर्देश भी दिए।