Special Story

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

बिलासपुर। बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत विभाग…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

आज रायपुर और राजिम के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे मुख्यमंत्री साय

रायपुर। सीएम विष्णु देव साय आज रायपुर और राजिम के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सीएम साय आज सतनामी समाज के युवक-युवती परिचय सम्मेलन, राजिम महोत्सव और कवि सम्मेलन में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दोपहर 12.10 बजे खालसा स्कूल परिसर रायपुर में आयोजित सतनामी समाज के युवक-युवती परिचय सम्मेलन में शामिल होंगे। इसके बाद सीएम साय बीजेपी प्रदेश कार्यालय में होने वाली बैठक में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री इसके पश्चात दोपहर 2.15 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 2.35 बजे राजिम पहुंचेंगे और वहां राजिम महोत्सव स्थल में आयोजित राजिम जयंती समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम पश्चात मुख्यमंत्री दोपहर 3.45 बजे राजिम से प्रस्थान कर शाम 4.05 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर पहुंचेंगे। इसके बाद सीएम साय 5 बजे रायपुर के सुदर्शन संस्थानम परिसर जाकर जदतगुरू शंकराचार्य से मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रात 9 बजे पुलिस परेड ग्राउण्ड में आयोजित कवि सम्मेलन में शामिल होंगे।