Special Story

बच्चों से पुताई करवाने वाली प्राचार्या हटाई गई, आरटीई सीटें घटाने पर हाईकोर्ट ने मांगा हलफनामा

बच्चों से पुताई करवाने वाली प्राचार्या हटाई गई, आरटीई सीटें घटाने पर हाईकोर्ट ने मांगा हलफनामा

Shiv Mar 12, 2026 2 min read

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में आरटीआई से जुड़ी जनहित याचिका समेत अन्य…

गैस सिलेंडर की किल्लत पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामा, 35 सदस्य स्वमेव निलंबित

गैस सिलेंडर की किल्लत पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामा, 35 सदस्य स्वमेव निलंबित

Shiv Mar 12, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में गुरुवार को शून्यकाल के दौरान महँगाई और…

कोटवार के पद पर खानदानी हक नहीं, योग्यता और चरित्र ही अहम…

कोटवार के पद पर खानदानी हक नहीं, योग्यता और चरित्र ही अहम…

Shiv Mar 12, 2026 2 min read

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कोटवारों की नियुक्ति को लेकर कहा है…

नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर अब विकास की तेज उड़ान के लिए तैयार : मंत्री रामविचार नेताम

नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर अब विकास की तेज उड़ान के लिए तैयार : मंत्री रामविचार नेताम

Shiv Mar 12, 2026 5 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज कृषि एवं अनुसूचित जनजाति विकास…

March 12, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

भारत को विश्व में अग्रणी बनाने के लिए उच्च शिक्षा संस्थाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बड़ी संख्या में छात्रों तक पहुंचाना होगा: बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर।   भारत को विश्व में अग्रणी बनाने के लिए उच्च शिक्षा संस्थाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बड़ी संख्या में छात्रों तक पहुंचाना होगा। इतना ही नहीं उच्च शिक्षा संस्थाओं को नवाचार को भी बढ़ावा देना होगा। उन्हें छात्रों को रचनात्मक और नवीन सोचने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। उच्च शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने सोमवार को शासकीय दूधाधारी बजरंग महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्रतिभा सम्मान समारोह और वार्षिकोत्सव के अवसर पर यह बात कही।

श्री अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री अग्रवाल ने कहा कि, जिन छात्रों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलता है, उनमें से कई को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा नहीं मिल पाती है। जिस कारण वे विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने में सक्षम नहीं होते हैं। उच्च शिक्षा संस्थाओं को छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने पर ध्यान देना चाहिए। उन्हें शिक्षण और अनुसंधान के लिए बेहतर सुविधाएं प्रदान करनी चाहिए। संस्थाओं को अनुसंधान पर जोर देना चाहिए। उन्हें छात्रों को अनुसंधान में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। उच्च शिक्षा में नवाचार को बढ़ावा देना चाहिए। इसके साथ ही खेलकूद और पाठ्येतर गतिविधियों पर जोर देना चाहिए। श्री अग्रवाल ने महाविद्यालय में आयोजित पुरातत्वीय प्रतिकृति कार्यशाला का भी निरीक्षण किया और प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र भी वितरित किए।

कार्यक्रम में नगर निगम नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे, पार्षद डॉ सीमा कंडोई, कमलेश जैन, प्राचार्या डॉ किरण गजपाल, छात्रसंघ प्रभारी सविता मिश्रा, रंजना और महाविद्यालय के शिक्षक और छात्राएं उपस्थित रहीं।