Special Story

जशपुर में डेढ़ करोड़ की सड़क पर बवाल, खराब निर्माण पर विधायक ने अधिकारियों को लगाई फटकार

जशपुर में डेढ़ करोड़ की सड़क पर बवाल, खराब निर्माण पर विधायक ने अधिकारियों को लगाई फटकार

Shiv Mar 15, 2026 1 min read

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर में बनी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना…

मंत्री रामविचार नेताम का मंच से तंज: “कलेक्टर के आने से अमर अग्रवाल की सीट खतरे में”

मंत्री रामविचार नेताम का मंच से तंज: “कलेक्टर के आने से अमर अग्रवाल की सीट खतरे में”

Shiv Mar 15, 2026 2 min read

बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में आयोजित गोधन योजना के उद्घाटन कार्यक्रम…

अंतरराष्ट्रीय तनाव का असर: LPG सप्लाई घटी, एजेंसियों को मिल रहे 20-25% कम सिलेंडर

अंतरराष्ट्रीय तनाव का असर: LPG सप्लाई घटी, एजेंसियों को मिल रहे 20-25% कम सिलेंडर

Shiv Mar 15, 2026 2 min read

रायपुर। अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर…

सिंधी समाज की एकजुटता सराहनीय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

सिंधी समाज की एकजुटता सराहनीय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 14, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर में पूज्य छत्तीसगढ़ी…

March 15, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

CGPSC की भर्तियों में पारदर्शिता लाने साय सरकार ने किया आयोग का गठन, UPSC के पूर्व चेयरमैन प्रदीप जोशी बनाए गए अध्यक्ष

रायपुर- छत्‍तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की भर्तियों में पारदर्शिता लाने साय सरकार ने आयोग का गठन किया है. छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित परीक्षाओं को संघ लोक सेवा आयोग की तर्ज पर पारदर्शी बनाने के लिए सुझाव देने, विभिन्न विभागों के लिए परीक्षा आयोजन का वार्षिक कैलेण्डर बनाने और परीक्षार्थियों में आयोग के प्रति विश्वसनीयता बनाए जाने के लिए सुझाव देने प्रोफेसर डॉ. प्रदीप कुमार जोशी, पूर्व अध्यक्ष संघ लोक सेवा आयोग की अध्यक्षता में आयोग का गठन किया गया है. इसका आदेश आज छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया है.

जारी आदेश के मुताबिक, आयोग के अध्यक्ष को उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश को देय वेतन के समान मानदेय की पात्रता होगी. आयोग के सदस्य एवं सदस्य सचिव को उच्च न्यायालय के न्यायाधीश को देय वेतन के समान मानदेय की पात्रता होगी. रायपुर प्रवास के दौरान वाहन-आवास व्यवस्था और खान-पान व्यवस्था लोक सेवा आयोग के नोडल अधिकारी द्वारा किया जाएगा. इस पर होने वाला सम्पूर्ण व्यय छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग वहन करेगा.