Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

रेत माफियाओं से टीआई का गठजोड़ आया सामने, SP ने एक्शन लेते हुए किया सस्पेंड

राजनांदगांव। राजनांदगांव में रेत माफियाओं के साथ गठजोड़ रखने वाले थानेदार को एसपी ने सस्पेंड कर दिया है। एसपी की इस कार्रवाई ने ग्रामीणों के उस गंभीर आरोप पर मुहर लगा दी है, जिसमें ग्रामीणों ने गोलीकांड के बाद पुलिस और माइनिंग के संरक्षण में रेत का अवैध खनन चलने का आरोप लगाया था। सोशल मीडिया में टीआई का गोलीकांड के आरोपी खनन माफिया से बातचीत का वीडियों वायरल होने के बाद SP ने सोमनी थाना प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिला के ग्राम मोहड़ा में अवैध रेत खनन का विरोध करने पर माफियाओं ने ग्रामीणों पर फायरिंग कर दी थी। गोलीकांड की इस घटना के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गयी थी। स्थानीय ग्रामीणों ने इस पूरे घटनाक्रम और अवैध खनन के कारोबार को पुलिस और माइनिंग विभाग का संरक्षण मिलने का गंभीर आरोप लगाया था। पुलिस के खिलाफ ग्रामीणों के उग्र प्रदर्शन के बाद पुलिस की काफी किरकिरी हुई थी। लिहाजा पुलिस ने वारदात के बाद आनन फानन में वारदात में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी की गयी।

इस पूरे घटनाक्रम के बाद सोमनी थाना प्रभारी सत्यनारायण देवांगन का एक वीडियों सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जिसमें थानेदार उक्त वारदात के आरोपी से मोबाइल पर बातचीत कर गोपनीय जानकारी साझा कर रहे हैै। ग्राम मोहड़ा में हुए गोलीकांड के बाद टीआई का वीडियों वायरल होने से पुलिस के इमेज पर एक बार फिर बट्टा लगा है। लिहाजा राजनांदगांव एसपी ने गोलीकांड के इस मामले पर कड़ा एक्शन लेते हुए सोमनी थाना प्रभारी सत्यनारायण देवांगन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।