Special Story

तहसीलदारों को पदोन्नति का मौका: डिप्टी कलेक्टर भर्ती में फिर लागू हुआ 50/50 फॉर्मूला

तहसीलदारों को पदोन्नति का मौका: डिप्टी कलेक्टर भर्ती में फिर लागू हुआ 50/50 फॉर्मूला

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के सत्र के दौरान प्रशासनिक पदों पर भर्ती और…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

पुलिस की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने की आत्महत्या, शव लेकर पहुंचे परिजन, थाने में बवाल, देखें VIDEO…

रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिस की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. मृतक के पास से सुसाइड नोट बरामद किया गया है, जिसमें पुलिस जवान समेत अन्य लोगों का नाम लिखा हुआ है. इस घटना की जानकारी लगते ही मृतक के परिजन और बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग शव लेकर टिकरापारा थाने पहुंचे हैं और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर रहे. भीड़ को नियंत्रित करने बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है.

मिली जानकारी के मुताबिक, टीकरापारा थाने के एक हवलदार की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने खुदकुशी की है. मृतक का नाम मोहम्मद शहजाद शेख बताया जा रहा है. बीते दिनों मारपीट मामले में मृतक और उसके दोनों बेटों को पुलिस ने थाने लाया था. इस बीच शहजाद की खुदकुशी का मामला सामने आ गया.

मृतक शहजाद खान
मृतक के पास से बरामद सुसाइड नोट

देखें वीडियो –