Special Story

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

बिलासपुर। बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत विभाग…

छत्तीसगढ़ की महिलाएं आत्मनिर्भरता और नवाचार से बना रही हैं नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ की महिलाएं आत्मनिर्भरता और नवाचार से बना रही हैं नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 7, 2026 5 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ की महिलाएं आज आत्मनिर्भरता, मेहनत और नवाचार के…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

दुबई में फंसे छत्तीसगढ़ के 3 युवकों की सुरक्षित वापसी, सरकार से लगाई थी मदद की गुहार

बिलासपुर। पश्चिमी एशिया में जारी संघर्ष के बीच दुबई में पिछले 9 दिनों से फंसे छत्तीसगढ़ के तीन युवकों की शुक्रवार तड़के भारत में सुरक्षित वापसी हो गई. तीनों युवक आपस में दोस्त हैं और दुबई घूमने के लिए गए थे, लेकिन वहां युद्ध जैसे हालातों के कारण फंस गए. भारत लौटने के लिए उनकी पहली फ्लाइट 28 फरवरी और दूसरी 3 मार्च को तय थी, लेकिन दोनों बार टिकट कैंसिल हो गई. इसके बाद उन्हें 5 मार्च की अगली फ्लाइट में टिकट मिली. शुक्रवार तड़के करीब 3 बजे तीनों सुरक्षित रूप से दिल्ली एयरपोर्ट पहुंच गए.

सरकार से मदद की लगाई थी गुहार

दुबई में फंसे युवकों में से एक शिवम ने वीडियो जारी कर हालात स्पष्ट करते हुए भारत सरकार और विदेश मंत्रालय से मदद की अपील की थी. वहीं परिजनों ने भी चिंता जताते हुए सुरक्षित वापसी को लेकर हरसंभव प्रयाय में जुटे हुए थे. तीनों युवकों के परिजनों ने लौटने के बाद राहत की सांस ली है.

वीडियो कॉल पर परिजनों से संपर्क

कोटा में रहने वाले शिवम मिश्रा ने फोन पर बताया था कि वे अपने दोस्तों आकाश और आयुष के साथ घुमने के लिए दुबई आए थे. यहां से लौटने के दौरान ईरान-इजराइल तनाव जैसे स्थिति बढ़ गई, जिससे वापसी के लिए फ्लाइट लगातार कैंसिल हो रही थी. उनके परिजनों में चिंता का माहौल था. हालांकि वीडियो कॉल के जरिए संपर्क बना हुआ था. युवक अपने-अपने परिजनों हालातों की जानकारी भी दे रहे थे.