Special Story

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा के बजट सत्र में आज खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री…

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

Shiv Mar 10, 2026 6 min read

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज उप मुख्यमंत्री अरुण साव के…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: दूसरे चरण में 43 विकासखंडो में हुआ मतदान, 81.22 प्रतिशत मतदाताओं ने डाले वोट…

रायपुर।  त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 के द्वितीय चरण का चुनाव 20 फरवरी को संपन्न हुआ . निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने बताया कि द्वितीय चरण में  राज्य के 43 विकासखण्डों में मतदान हुआ. 81 प्रतिशत से अधिक महिला एवं पुरूष मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया. इस प्रकार राज्य में मतदान का औसत 81.22 प्रतिशत रहा.

राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के द्वितीय चरण में 20 फरवरी को पंच पदों के लिए 26 हजार 988, सरपंच के लिए 3 हजार 774, जनपद सदस्य के लिए 899 एवं जिला पंचायत सदस्यों के  138 पदों के लिए द्वितीय चरण में मतदान हुआ. पंच पद के 65 हजार 716, सरपंच पद के 15 हजार 217, जनपद सदस्य के 3 हजार 885 और जिला पंचायत सदस्य के 699 अभ्यर्थियों ने द्वितीय चरण में चुनाव लड़ा.

राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने बताया कि द्वितीय चरण के मतदान के लिए 9 हजार 738 मतदान केन्द्र बनाये गए. द्वितीय चरण के निर्वाचन हेतु कुल मतदाताओं की संख्या 46 लाख 83 हजार 736 है, जिसमें 23 लाख 17 हजार 492 पुरूष, 23 लाख 66 हजार 157 महिला एवं 87 अन्य शामिल हैं.

द्वितीय चरण में राज्य के 43 विकासखण्डों में मतदान संपन्न हुआ.उसमें जिला बिलासपुर के विकासखण्ड बिल्हा, जिला गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही के विकासखण्ड पेण्ड्रा, जिला मुंगेली के विकासखण्ड लोरमी, जिला जांजगीर-चांपा के विकासखण्ड नवागढ़, जिला सक्ती के विकासखण्ड मालखरौदा, जिला कोरबा के विकासखण्ड पोड़ी-उपरोड़ा, जिला रायगढ़ के विकासखण्ड खरसिया एवं धरमजयगढ़, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के विकासखण्ड बिलाईगढ़, जिला सूरजपुर के विकासखण्ड रामानुज नगर एवं प्रेमनगर, जिला बलरामपुर के विकासखण्ड बलरामपुर, जिला सरगुजा के विकासखण्ड सीतापुर एवं मैनपाट, जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के विकासखण्ड मनेन्द्रगढ़, जिला जशपुर के विकासखण्ड जशपुर एवं मनोरा, दुलदुला तथा कुनकुरी शामिल है.

इसी तरह जिला रायपुर के विकासखण्ड धरसींवा एवं तिल्दा-नेवरा, जिला बलौदाबाजार के विकासखण्ड कसडोल, जिला गरियाबंद के विकासखण्ड छुरा, जिला महासमुन्द के विकासखण्ड पिथौरा एवं बागबहरा, जिला धमतरी के विकासखण्ड कुरूद, जिला दुर्ग के विकासखण्ड पाटन, जिला बालोद के विकासखण्ड बालोद, जिला राजनांदगांव के विकासखण्ड छुरिया, जिला खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई के विकासखण्ड खैरागढ़, जिला मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी के विकासखण्ड मोहला, जिला कबीरधाम के विकासखण्ड बोड़ला एवं पण्डरिया, जिला कोण्डागांव के विकासखण्ड फरसगांव एवं माकड़ी, जिला बस्तर के विकासखण्ड बस्तर एवं लोहण्डीगुड़ा, जिला उत्तर बस्तर कांकेर के विकासखण्ड भानुप्रतापपुर एवं दुर्गकोंदल, जिला दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा के विकासखण्ड कटेकल्याण, जिला सुकमा के विकासखण्ड छिन्दगढ़, जिला बीजापुर के विकासखण्ड भोपालपटनम एवं ऊसूर शामिल हैं.