Special Story

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा के बजट सत्र में आज खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री…

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

Shiv Mar 10, 2026 6 min read

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज उप मुख्यमंत्री अरुण साव के…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव : दूसरे चरण में भी खिला कमल, जिला पंचायत के 127 में से 97 सीटों पर भाजपा की जीत

रायपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में जिला पंचायत के 127 सीटों पर हुए मतदान में भाजपा समर्थित 97 प्रत्याशियों ने विजय प्राप्त की है. पहले चरण के चुनाव में भी भाजपा ने शानदार जीत दर्ज की थी. कई जिलों में क्लीन स्वीप किया था. सीएम विष्णुदेव साय ने कहा था कि भाजपा सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में जो विकास कार्य किए, जनता ने उन पर अपनी मुहर लगाई. उन्होंने कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा था कि भाजपा का संकल्प है कि गांव-गांव तक विकास की रोशनी पहुंचे और जनता को सुशासन मिले.

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के भाजपा संयोजक सौरभ सिंह ने कहा, अभी 23 तारीख को तीसरे चरण का मतदान होना है, लेकिन बीजेपी ने अभी से ही 10 जिलों में बहुमत प्राप्त कर लिया है. बता दें कि पहले चरण के चुनाव में नारायणपुर, कवर्धा, खैरागढ़, कोंडागांव, मुंगेली और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जैसे जिलों में भाजपा ने सभी सीटें जीतकर क्लीन स्वीप किया था.

पहले चरण के चुनाव में जिला पंचायत की सीटों पर भाजपा ने शानदार जीत की थी. इसमें जांजगीर-चांपा में 6 में से 4, बलरामपुर में 6 में से 4, सक्ती में 4 में से 3, बालोद में 5 में से 3, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 4 में से 2 सीटों पर भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने सफलता हासिल की थी. वहीं, रायगढ़ में 6 में 5, धमतरी में 6 में 5 और कांकेर में 6 में 4 सीटों पर भी भाजपा ने जीत का परचम लहराया था. दूसरे चरण में भी जिला पंचायत की 127 में से 97 सीटों पर भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है.

पंचायत चुनाव के दूसरे चरण का परिणाम