Special Story

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

कवर्धा। जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बानो में चोरों…

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व लोकसभा सांसद स्वर्गीय…

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विश्वरंजन का शनिवार…

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव : मंत्री के क्षेत्र में भाजपा की बड़ी हार, जिला पंचायत की 6 में से 3 सीटों पर कांग्रेस समर्थित और 3 में निर्दलीय की जीत

सूरजपुर।   त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में सूरजपुर जिले में भाजपा को बड़ा झटका लगा है. यहां पहले चरण के चुनाव में 15 सीट में से 6 जिला पंचायत सदस्य के लिए चुनाव हुए, जिसमें भाजपा समर्थित सभी प्रत्याशी चुनाव हर गए. कांग्रेस समर्थित तीन प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है. वहीं तीन निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव जीते हैं.

इस चुनाव में भाजपा के मंत्री और विधायक के क्षेत्र में कांग्रेस के प्रत्याशियों ने एकतरफा जीत हासिल की है. मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े जहां से जिला पंचयात सदस्य थी वहां भी भाजपा समर्थित उम्मीदवार अनूप सिन्हा चुनाव हार गए. यहां से राजवाड़े ने दस हजार वोट से चुनाव जीती थी. इस बार के चुनाव में युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष नरेंद्र यादव चुनाव जीते हैं. कांग्रेसियों ने ढोल-नंगाड़े के साथ जीत का जश्न मनाया.

इस बार भी जिला पंचायत में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष बनाएंगे : कांग्रेस जिलाध्यक्ष

वहीं विधायक के क्षेत्र से भी कांग्रेस की बड़ी जीत हुई है. पहले चरण के चुनाव में जीत के बाद कांग्रेसियों के हौसले बुलंद हैं. कांग्रेस जिला अध्यक्ष भगवती राजवाड़े का कहना है कि ओबीसी आरक्षण का फायदा हमें मिल रहा है. आने वाले दो चरणों के चुनाव में भी कांग्रेस को काफी फायदा मिलेगा. इस बार फिर जिला पंचायत में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष हम बनाएंगे.