Special Story

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा के बजट सत्र में आज खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री…

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

Shiv Mar 10, 2026 6 min read

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज उप मुख्यमंत्री अरुण साव के…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025: पहले चरण के मतदान की तैयारियां पूरी, कलेक्टर और एसपी ने मतदान दलों के साथ किया भोजन

मुंगेली। जिले में कल 17 फरवरी को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत प्रथम चरण का मतदान होना है, जिसे लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है. मतदान दल अपने-अपने केंद्रों में पहुंच चुके हैं, जहां उनका स्वागत किया गया. इस बीच मतदान दल के साथ जिले के कलेक्टर, एसपी, जिला पंचायत सीईओ सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी जमीन पर बैठकर भोजन करते हुए नजर आए.

वहीं राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के तहत जिले में प्रथम चरण में 17 फरवरी को होने वाले मतदान की तैयारियों का जायजा लेने कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल देव ने पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के साथ विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया. उन्होंने मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के लिए प्रतीक्षा कक्ष, छाया, पेयजल, वरिष्ठ नागरिकों, गर्भवती महिलाओं तथा दिव्यांग मतदाताओं की सुविधाओं की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए. उन्होंने मतदान प्रक्रिया को सुचारू एवं निष्पक्ष रूप से संचालित करने पर विशेष जोर दिया और कहा कि यदि मतदान के दौरान किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न होती है, तो तत्काल जिला प्रशासन एवं सेक्टर ऑफिसर को सूचित किया जाए.

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर और एसपी ने मतदान दलों की भोजन व्यवस्था का भी जायजा लिया और फास्टरपुर मतदान केंद्र में मतदान दलों के साथ बैठकर भोजन किया. उन्होंने मतदान दलों को निर्वाचन आयोग के नियमानुसार मतदान प्रक्रिया निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने हेतु प्रोत्साहित किया. पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने मतदान केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और सुरक्षाकर्मियों को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित मतदान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों पर अनावश्यक भीड़ एकत्र न होने दी जाए, ताकि प्रक्रिया बाधित न हो. निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभाकर पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे.

बता दें कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सभी मतदान दल अपने निर्धारित मतदान केंद्रों में पहुंच चुके हैं, जहां मतदान दलों का जोरदार स्वागत किया गया. 17 फरवरी को सुबह 07 बजे से दोपहर 03 बजे तक मतदान होगा. मतदान केंद्र में मतदाता बैलेट पेपर के जरिए मतदान करेंगे. वहीं मतदान के बाद मतगणना की प्रक्रिया शुरू होगी. मतदान केंद्र में मतदाता अपनी पहचान सिद्ध करने के लिए वैकल्पिक फोटो पहचान दस्तावेज जैसे मतदाता पहचान पत्र, पैन कार्ड, आधार कार्ड एवं छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा तैयार सॉफ्टवेयर एसईसीईआर द्वारा आनलाईन जेनरेटेड मतदाता पहचान पर्ची में से किसी भी एक को प्रस्तुत कर संबंधित मतदान केन्द्र में मतदान कर सकते हैं.