Special Story

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व लोकसभा सांसद स्वर्गीय…

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विश्वरंजन का शनिवार…

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

बिलासपुर। बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत विभाग…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर IED ब्लास्ट में 3 जवान घायल, एयरलिफ्ट कर लाया जा रहा रायपुर

बीजापुर। छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर स्थित कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों में आज नक्सलियों द्वारा बिछाए गए बारूदी सुरंग (IED) की चपेट में आने से तीन जवान घायल हो गए. यह हादसा उस समय हुआ जब सुरक्षा बल इलाके में नक्सलियों के खिलाफ तलाशी अभियान चला रहे थे. घायल जवानों में डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) के दो और कोबरा बटालियन का एक जवान शामिल हैं.

दो अलग-अलग विस्फोटों से दहला इलाका

मिली जानकारी के अनुसार, कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षा बल सर्च ऑपरेशन पर निकले थे. इस दौरान दो अलग-अलग स्थानों पर नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी में विस्फोट हुआ. पहले धमाके और फिर एक अन्य विस्फोट की चपेट में आने से कुल तीन जवान जख्मी हो गए.

घायल जवान रायपुर एयरलिफ्ट

विस्फोट के बाद मौके पर मौजूद अन्य साथियों ने तुरंत मोर्चा संभाला और घायल जवानों को सुरक्षित बाहर निकाला. जवानों की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बीजापुर मुख्यालय लाया गया. घायलों में से एक जवान की हालत नाजुक होने के कारण, उसे बेहतर इलाज के लिए तत्काल रायपुर एयरलिफ्ट किया गया है.

कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर सुरक्षा कड़ी

बता दें कि कर्रेगुट्टा की पहाड़ी वही इलाका है जहां कल गणतंत्र दिवस पर पहली बार तिरंगा फहराने की तैयारी की जा रही है. इस ऐतिहासिक आयोजन से पहले नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बलों को निशाना बनाने की इस कायराना हरकत के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन और तेज कर दिया गया है. सुरक्षा बल अब और अधिक सतर्कता बरत रहे हैं ताकि गणतंत्र दिवस के कार्यक्रमों में कोई बाधा न आए.