Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

आरक्षक से मारपीट, फरार तीन आरोपी दुर्ग से गिरफ्तार, भेजे गए जेल

खैरागढ़।  साईं मंदिर के पास एक आरक्षक से मारपीट और अभद्रता करने वाले तीन आरोपियों को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ये तीनों आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहे थे और पुलिस की निगाह से बचने के लिए दुर्ग जिले के पद्मनाभपुर इलाके में छिपे हुए थे, लेकिन मुखबिर से मिली पुख्ता जानकारी के आधार पर खैरागढ़ पुलिस ने घेराबंदी कर इन्हें गिरफ्तार किया।

पूरा मामला 18 मार्च 2025 का है, जब आरक्षक मुकेश कुमार ध्रुव खैरागढ़ के साईं मंदिर के पास ड्यूटी पर थे। उसी दौरान दो केटीएम बाइकों और एक स्कूटी में सवार कुछ लोगों ने उन्हें रोका, उनके साथ अश्लील गाली-गलौच की और मारपीट करते हुए इस पूरी घटना का वीडियो भी बना लिया। इस घटना से आहत आरक्षक ने तत्काल थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर गंभीर धाराओं में अपराध क्रमांक 83/25 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल के निर्देश पर मामले की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष टीम गठित की गई थी। टीम ने लगातार आरोपियों की तलाश की और आखिरकार 16 अप्रैल को सूचना मिली कि आरोपी पद्मनाभपुर क्षेत्र में छिपे हुए हैं। बिना देर किए टीम को दुर्ग रवाना किया गया और वहां से शुभम मिश्रा, उसकी पत्नी आरती उर्फ दीपिका मिश्रा और उनके साथी विशाल राजपूत को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तारी के बाद तीनों आरोपियों को खैरागढ़ लाया गया और उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी अनिल शर्मा, साइबर सेल और पुलिस टीम की तत्परता की विशेष भूमिका रही। वहीं पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।