Special Story

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा के बजट सत्र में आज खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री…

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

Shiv Mar 10, 2026 6 min read

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज उप मुख्यमंत्री अरुण साव के…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

एक की हत्या के बाद 5 लोगों को मारने की धमकी, कातिल ने खुद को बताया ‘कलयुग का कल्की अवतार’, चेतावनी से गांव में दहशत का माहौल

कोरबा। पहले हत्या, अब एक-एक कर 5 लोगों को मारने की धमकी से पूरे गांव में दहशत का माहौल है. ऐसा सनसनीखेज मामला छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के नावापारा गांव से सामने आया है, जहां दो दिन पहले एक 60 वर्षीय व्यक्ति की हत्या कर दी गई उसके बाद अब कातिल ने दीवारों पर पांच और लोगों को मारने की धमकी लिख दी है. इस धमकी के बाद गांव के लोग खौफजदा हैं और अपने घरों में दुबकने को मजबूर हो गए हैं. अब इस रहस्यमयी हत्यारे को पकड़ना पुलिस के लिए एक बड़ा चुनौती बन गया है.

कत्ल के बाद दीवारों पर धमकी

जानकारी के अनुसार, कोरबा नावापारा गांव में दो दिन पहले रामसिंह कंवर (60 वर्ष) पर धारदार हथियार से हमला किया गया था. इस हमले में गंभीर रूप से घायल रामसिंह की बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई. हत्या की इस वारदात के बाद अब आरोपी ने दीवार पर धमकी भरे शब्द लिखे हैं. आरोपी ने जितेंद्र कंवर के घर की बाहरी दीवारों पर धमकी भरा मैसेज लिखा है.

आरोपी ने दीवार पर लिखे इस धमकी में खुद को कलयुग का कल्की अवतार बताया है. उसने लिखा है कि अगली वारदात अब पकरिया गांव (नवापारा गांव की बस्ती) में होगी और इस बार मोनू की बारी है. हत्यारे ने गांव में शराब बंद करने की मांग भी की है.

धमकी के बाद गांव में दहशत

बताया जा रहा है कि रामसिंह पर हमले वाले दिन भी आरोपी ने तीन स्थानों पर दीवारों पर धमकी भरे संदेश लिखे थे. अब पांच और लोगों को मारने की धमकी दी है. इस तरह के लगातार मिल रही धमकियों से ग्रामीणों में डर का माहौल बना हुआ है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच तेज कर दी है. साथ ही आरोपी की सरगर्मी से तलाश जारी है.

इस मामले में कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने कहा कि नवागांव में एक हत्या हुई है. इस मामले में अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है. अज्ञात आरोपी द्वारा दीवारों पर कुछ धमकी भरे शब्द लिखे गए हैं, जिसमें ‘झूठ बोलना पाप है’ जैसी बातें शामिल हैं. इसके अलावा और लोगों की हत्या की धमकी भी दी गई है. यह जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि दीवारों पर क्या-क्या लिखा गया है. हम मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच कर रहे हैं और गांव के सभी लोगों से पूछताछ की जा रही है. संदिग्धों की पहचान कर उन्हें पकड़ने का पूरा प्रयास किया जा रहा है. पुलिस की टीम लगातार मौके पर मौजूद है और जांच में जुटी हुई है. साथ ही एफएसएल टीम की भी सहायता ली जा रही है.