Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

तेज आवाज में डीजे बजाने वालों की खैर नहीं : जिला प्रशासन ने संचालकों को दी चेतावनी, 55 डेसिबल से अधिक साउंड में डीजे बजाने पर होगी कार्रवाई

रायपुर।  जिला प्रशासन ने गणेश उत्सव को देखते हुए डीजे संचालकों की बैठक लेकर कड़े निर्देश दिए हैं. साउंड मीटर से डीजे की जांच की जाएगी. 55 डेसिबल से अधिक साउंड में डीजे बजाने पर कार्रवाई की जाएगी. बैठक में अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल एवं शहर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले व डीजे संचालक मौजूद रहे.

बैठक में डीजे संचालकों को निर्देश देते हुए कहा गया कि आवासीय क्षेत्रों में 55 डेसिबल से अधिक साउंड में डीजे बजाने पर कोलाहल अधिनियम के तहत कार्रवाई होगी. साथ ही नियम के विरुद्ध दूसरी बार डीजे सामग्री पकड़ाए जाने पर राजसात की जाएगी. गाड़ी का स्वरूप बदलकर डीजे न लगाएं. बड़ी गाड़ी में डीजे लगाने पर कार्रवाई की जाएगी. आवासीय क्षेत्रों में लोगों को डीजे की वजह से परेशानी न हो, इसके लिए जिला प्रशासन की टीम डीजे के साउंड मीटर की जांच करेगी.