Special Story

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। दुर्ग जिले के समोदा गांव में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि ने की मुलाकात

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि ने की मुलाकात

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

छत्तीसगढ़ को लूटने वाले, सच्चाई सामने आने पर बौखलाहट में सड़क पर उतरे हैं: सांसद बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर/नई दिल्ली।  छत्तीसगढ़ में कांग्रेस द्वारा किए गए चक्काजाम पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए रायपुर सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने कहा है कि कांग्रेस अब केवल ढकोसले की राजनीति कर रही है। जिन लोगों ने सत्ता में रहते हुए छत्तीसगढ़ को लूटने का काम किया, वे आज सच्चाई सामने आने पर बौखलाहट में सड़क पर उतरे हैं।

श्री अग्रवाल ने कहा कि भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने अपने पाँच साल के शासनकाल में कोयला, रेत, शराब, धान, डीएमएफ और लोहा जैसे कई क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया। राज्य की संपत्तियों को लूटा गया। आज जब इन घोटालों की सच्चाई सामने आ रही है और तत्कालीन सरकार के मंत्री और अधिकारी जेल की सलाखों के पीछे पहुंच रहे हैं, तब कांग्रेस आंदोलन कर रही है।

उन्होंने दो टूक कहा “जो जैसा करेगा, वैसा भरेगा। जनता का पैसा खाने वाले ज्यादा दिन तक बच नहीं सकते।” उन्होंने यह भी जोड़ा कि कांग्रेस को यदि लगता है कि कार्यवाही गलत हो रही है तो वह न्यायालय जाए। सड़कों पर चक्काजाम कर कानून को हाथ में लेने से कोई लाभ नहीं होने वाला है।

बृजमोहन ने कांग्रेस को ‘भ्रष्टाचार की जननी’ बताते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता ने उसे सत्ता से बाहर कर दिया है और यह जनता की न्यायप्रियता की जीत है। अब जांच एजेंसियां अपना काम कर रही हैं और दोषियों को कानून के मुताबिक दंड मिलेगा।
चक्काजाम कर कांग्रेस सिर्फ जांच को प्रभावित करना चाहती है, लेकिन देश की न्याय व्यवस्था सशक्त है। अब न कोई बचा है, न बचेगा।