Special Story

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा के बजट सत्र में आज खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री…

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

Shiv Mar 10, 2026 6 min read

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज उप मुख्यमंत्री अरुण साव के…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

महाकुंभ जाने वालों सावधान ! मेला क्षेत्र में अब नहीं कर सकेंगे ये काम, भगदड़ के बाद सख्त हुआ प्रशासन, किए गए ये 5 बड़े बदलाव

प्रयागराज।  महाकुंभ में भगदड़ की घटना के बाद प्रशासन ने 5 बड़े बदलाव किए हैं. ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके और अव्यवस्था से बचा जा सके. इन बदलावों में वाहन प्रवेश पर बैन, वीवीआईपी पास रद्द करने, ट्रैफिक व्यवस्था जैसे कदम उठाए गए हैं.

ये हैं 5 बदलाव-

1. मेला क्षेत्र नो-व्हीकल जोन घोषित – किसी भी वाहन को अंदर जाने की अनुमति नहीं.

2. VVIP पास रद्द – विशेष पास के जरिए वाहन प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित.

3. वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था – सुगम आवागमन के लिए मार्गों को एकतरफा किया गया.

4. सीमा पर वाहनों की रोक – जिले में आने वाले वाहनों को सीमाओं पर रोका जा रहा.

5. 4 फरवरी तक सख्त प्रतिबंध – भीड़ नियंत्रण के लिए सख्त नियम लागू.

मंगलवार रात मची थी भगदड़

बता दें कि महाकुंभ क्षेत्र में मंगलवार रात करीब 2 बजे अचानक भगदड़ मच गई थी. जिसमें 30 लोगों की मृत्यु हुई है. 36 घायलों का प्रयागराज में उपचार चल रहा है. शेष घायलों को उनके परिवार से सदस्य लेकर चले गए हैं. मरने वाले लोगों की संख्या में इजाफा हो सकता है. अभी भी मेला क्षेत्र में कई लोग स्वजनों को खोज रहे हैं. जिनका कोई पता नहीं चल रहा है. प्रशासन लगातार राहत बचाव कार्य चला रहा है. मौके पर भारी पुलिस और सुरक्षा बल तैनात है. एसडीआरएफ और एनडीआरएफ मौके पर तैनात है. घटना में घायल हुए लोगों का अलग-अलग अस्पताल में एडमिट किया गया.