Special Story

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। दुर्ग जिले के समोदा गांव में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि ने की मुलाकात

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि ने की मुलाकात

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

भाजपा ने अबकी बार निकाय चुनाव में कांग्रेस की करारी हार पर कार्टून के जरिए कसा तंज

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा ने कांग्रेस पर हमले के लिए कार्टून को एक जरिया बना लिया है. इन कार्टूनों के जरिए कांग्रेस पार्टी के साथ-साथ पार्टी के आला नेताओं पर तंज कसती रहती है. अबकी बार निकाय चुनाव में कांग्रेस की करारी हार पर कार्टून के जरिए तंज कसा है. 

सोशल मीडिया पर छत्तीसगढ़ भाजपा ने कार्टून जारी कर कांग्रेस पार्टी के साथ-साथ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ आला नेताओं को निशाने पर लिया है. निकाय परिणाम के जारी होने से पहले ही कांग्रेस आलाकमान ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को तत्काल प्रभाव से पंजाब की कमान सौंप दी थी. ऐसे में निकाय चुनाव में कांग्रेस की हार की जिम्मेदारी कौन लेगा, इसको लेकर पार्टी में मचे कश्मकश को उजागर किया है.

बता दें कि निकाय चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद अब तक न तो दीपक बैज ने जिम्मेदारी ली है, और न ही नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने, जिन्होंने अंबिकापुर में चुनाव के दौरान अगला चुनाव टीएस सिंहदेव के नेतृत्व में लड़ने वाला बयान देकर राजनीतिक सनसनी पैदा करने के बाद बयान से पलटते हुए नगरीय निकाय चुनाव में अंबिकापुर क्षेत्र में सिंहदेव के नेतृत्व में चुनाव लड़ने की बात कहने का दावा किया था.