Special Story

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के समोदा में अवैध रूप से…

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

राजनांदगांव। देश भर में 7 मार्च से घरेलू में 60 रुपए…

शराब पर सियासत गर्म : भूपेश बघेल ने पोस्ट किया वीडियो, लिखा- बियर के अंदर बियर

शराब पर सियासत गर्म : भूपेश बघेल ने पोस्ट किया वीडियो, लिखा- बियर के अंदर बियर

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेलने रविवार को सोशल मीडिया…

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Shiv Mar 8, 2026 3 min read

रायपुर। जब समाज स्वयं अपने बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी…

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 8, 2026 8 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

ये भूपेश का झूठासन नहीं, विष्णु का सुशासन है, भूपेश बघेल के मुंगेली सड़क दावे पर डिप्टी सीएम साव का पलटवार

बिलासपुर।  प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज बिलासपुर में भूपेश बघेल के मुंगेली में बीते वर्ष सिर्फ कुछ लाख की 0.5 किमी की सड़क की स्वीकृति वाले बयान पर, डिप्टी सीएम अरुण साव ने भूपेश बघेल को जमकर लताड़ा, उन्होंने मीडिया से बात करते हुए जानकारी दी कि बीते 20 माह में कितने रुपए के विकास कार्यों की स्वीकृति हुई है, डिप्टी सीएम अरुण साव ने भूपेश बघेल के मुंगेली में सिर्फ 0.5 किमी सड़क की स्वीकृति के दावों की हवा निकाल दी, उन्होंने बताया कि 20 माह में मुंगेली में 363 करोड़ के सड़कों और इंफ्रास्ट्रक्चर की स्वीकृति सिर्फ पी डब्लू डी विभाग से हुई है,

आगे उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल ने 5 साल सिर्फ झूठ और भ्रम फैलाकर सरकार चलाई और आज भी उसी सड़क पर चलकर राजनीति कर रहे हैं।

पी डब्लू डी विभाग द्वारा प्रेस रिलीज जारी कर छत्तीसगढ़ में पिछले 20 महीनों (दिसम्बर-2023 से जुलाई-2025 तक) में लोक निर्माण विभाग द्वारा कुल 717 कार्यों के लिए 4492 करोड़ 53 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 में दिसम्बर-2023 से मार्च-2024 तक 80 कार्यों के लिए 551 करोड़ 42 लाख रुपए के कार्य मंजूर किए गए हैं। इनमें 527 करोड़ 31 लाख रुपए लागत के 72 सड़कों, 20 करोड़ 14 लाख रुपए लागत के छह पुलों और तीन करोड़ 97 लाख रुपए लागत के दो भवनों के निर्माण कार्य शामिल हैं। लोक निर्माण विभाग द्वारा वर्ष 2024-25 के बजट प्रावधानों के अनुसार कुल 438 कार्यों के लिए 2590 करोड़ 70 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई हैं। इस दौरान 400 सड़कों के लिए 2265 करोड़ 77 लाख रुपए, 37 पुलों के लिए 324 करोड़ 13 लाख रुपए तथा भवन निर्माण के एक कार्य के लिए 80 लाख रुपए मंजूर किए गए हैं।

विभाग द्वारा चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में अब तक (अप्रैल-2025 से जुलाई-2025 तक) 199 कार्यों के लिए 1350 करोड़ 41 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। इनमें 1025 करोड़ 30 लाख रुपए लागत की 145 सड़कों, 281 करोड़ 91 लाख रुपए लागत के 48 पुलों और 43 करोड़ 20 लाख रुपए लागत के छह भवनों के निर्माण कार्य शामिल हैं। दिसम्बर-2023 में राज्य में नई सरकार के गठन के बाद से लोक निर्माण विभाग द्वारा मुंगेली जिले में 82 कार्यों के लिए 363 करोड़ 16 लाख रुपए मंजूर किए गए हैं।