Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

“सुशासन तिहार” का तीसरा चरण : आज से मुख्यमंत्री साय का आकस्मिक दौरा शुरू, कहीं भी उतरेगा सीएम का हेलीकॉप्टर

रायपुर। जनता की समस्या के समाधान के लिए आज से ‘सुशासन तिहार’ के तीसरे चरण की आज से शुरुआत होने जा रही है। लेकिन इस बार स्वरूप बदल गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज से अकास्मिक दौरे पर निकलेंगे। इस विशेष अभियान के दौरान मुख्यमंत्री किसी भी समय, किसी भी जिले या गांव में अचानक पहुंच सकते हैं। सीएम साय का दौरा पूरी तरह गोपनीय रखा गया है। स्थानीय प्रशासन से लेकर आम जनता तक, किसी को भी इस बात की जानकारी नहीं होगी कि मुख्यमंत्री साय कब और कहां पहुंचेंगे।

सीएम साय किसी भी जिले में पहुंचकर आमजनों से सीधे संवाद करेंगे और ग्रामीणों से मिलकर योजनाओं के क्रियान्वयन का फीडबैक लेंगे। वे समाधान शिविरों में भी शामिल होंगे और लोगों की समस्याओं को मौके पर ही सुनकर समाधान की दिशा में कार्य करेंगे.

सरकार की इस पहल का उद्देश्य आम जनता तक सीधे पहुंच बनाकर, योजनाओं के ज़मीनी हालात की जानकारी लेना और प्रशासन की जवाबदेही सुनिश्चित करना है। सुशासन तिहार के इस तीसरे चरण के तहत 31 मई तक प्रदेशभर में समाधान शिविर लगाए जाएंगे, जहां विभिन्न समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जाएगा।