Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

किसान आंदोलन का तीसरा दिन : पंजाब में रेल रोको आंदोलन और 16 को भारत बंद का ऐलान

चंडीगढ़।   किसानों के प्रदर्शन का आज तीसरा दिन है. केंद्र सरकार और किसान नेताओं के बीच आज चंडीगढ़ में शाम 5 बजे बैठक होनी है. वहीं भारतीय किसान यूनियन उग्राहां गुट ने किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए पंजाब में रेल रोको आंदोलन का ऐलान कर दिया है. संयुक्त किसान मोर्चा और किसान मजदूर समिति को मिलाकर 26 संगठनों ने 16 फरवरी को भारत बंद कस ऐलान किया है. किसान देशभर में मुख्य सड़कों पर चक्का जाम में शामिल होंगे.

आज गुरुवार को सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं भी चालू हैं. इसे लेकर एक एडवाइडरी जारी की गई है. इस एडवाइजरी में कहा गया है कि परीक्षा देने वाले छात्र अपने घरों से जल्दी निकलें, जिससे कि वो समय पर परीक्षा केंद्रों पर पहुंच सकें.

इसके अलावा भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) ने गुरुवार (15 फरवरी) को 11 बजे एक आपात बैठक बुलाई है. ये बैठक केंद्रीय कार्यालय (चढ़ूनी गांव) में संगठन के पदाधिकारियों के साथ होगी, जिसकी अध्यक्षता गुरनाम चढ़ूनी करेंगे. मीटिंग में आंदोलन की आगामी रणनीति बनाई जाएगी. किसान आंदोलन को देखते हुए दिल्ली हरियाणा के सिंघु बॉर्डर को पुलिस ने सील कर दिया है. पैदल जाने वालों के लिए पुलिस ने रास्ता छोड़ा था, लेकिन अब उस रास्ते को भी पूरी तरीके से बंद कर दिया गया है. सिंघु बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस के साथ-साथ पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों की तैनाती बढ़ा दी गई है.