Special Story

बालोद और बेमेतरा कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

बालोद और बेमेतरा कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

बालोद/बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के हाईकोर्ट और विभिन्न जिला कोर्टों को लगातार…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

नान की पूर्व डिप्टी एजीएम के मकान में चोरों ने बोला धावा, लाखों के सोना-चांदी के आभूषण उड़ा ले गए चोर, संदिग्ध CCTV में कैद…

सरगुजा।  गांधीनगर थाना क्षेत्र स्थित कोर्णाक रेजिडेंट में चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की यह घटना पूर्व नान डिप्टी एजीएम ललिता बावरा के घर में घटी, जहां चोरों ने घर का ताला तोड़कर करीब 15 से 20 लाख रुपये मूल्य के सोना-चांदी के आभूषण चुरा लिए।

जानकारी के अनुसार, पीड़ित परिवार बीते दिनों पैतृक गांव लुड़ेका गया हुआ था। इसी दौरान चोरों ने मकान को खाली पाकर बाहर के दरवाजे का ताला तोड़ा और घर में घुस गए। उन्होंने अलमारियों को खंगालकर सोने-चांदी के कीमती आभूषण समेट लिए और मौके से फरार हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही गांधीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। वहीं फोरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड की टीम को भी बुलाया गया, जो घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र कर रही है। इसी बीच पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की, जिसमें चार संदिग्ध युवक चोरी की रात रेजिडेंट परिसर में घूमते नजर आए हैं। पुलिस अब उन्हीं संदिग्धों के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है।