Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

रिटायर्ड फौजी के घर चोरों ने बोला धावा: लाखों के आभूषण और नकदी पर किया हाथ साफ, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

जगदलपुर। देश की सीमाओं पर सालों तक डटकर सेवा करने वाले एक पूर्व फौजी के घर को चोरों ने अपना निशाना बना लिया। घटना 3 और 4 मई की दरम्यानी रात की है, जब पल्ली नाका क्षेत्र में स्थित रिटायर्ड फौजी सोनू सिंह के सूने मकान में सेंधमारी हुई। चोर घर से करीब 25 तोला सोने के जेवरात और ₹20,000 नकद लेकर फरार हो गए।

घटना के समय सोनू सिंह स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में नाइट ड्यूटी पर थे और उनकी पत्नी व बच्चे मायके गए हुए थे। अगली सुबह जब वह घर लौटे, तो दरवाजा टूटा हुआ और अलमारी का सामान बिखरा पड़ा था, जिसे देख उनके होश उड़ गए।

पुलिस पर लापरवाही का आरोप

पीड़ित सोनू सिंह ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना तत्काल डायल 112 पर दी गई, लेकिन पुलिस ने करीब 24 घंटे बाद एफआईआर दर्ज की। यही नहीं, एफआईआर में केवल उन्हीं आभूषणों का ज़िक्र किया गया जिनकी रसीदें सोनू सिंह दिखा पाए। बाकी गहनों को “अनवेरिफाइड” बताकर नकार दिया गया। पुलिस का दावा है कि कुल 15 तोला सोना चोरी हुआ है, जबकि पीड़ित सोनू सिंह का कहना है कि चोरी गए गहनों की कुल मात्रा 25 तोला है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस ने पुराने सोने के रेट के अनुसार आभूषणों का मूल्यांकन किया, जबकि वर्तमान कीमत ₹1 लाख प्रति 10 ग्राम के करीब है।

मामले में बस्तर एएसपी माहेश्वर नाग ने कहा, “चोरी की जांच चल रही है, बहुत जल्द चोर पकड़े जाएंगे और सामान वापस मिलेगा।”