Special Story

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। दुर्ग जिले के समोदा गांव में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि ने की मुलाकात

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि ने की मुलाकात

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

गांव की सरकारी जमीन पर मकान बनाकर 15 सालों से कर रहे देह-व्यापार, बिगड़ते माहौल से आक्रोशित ग्रामीणों ने SP से बिल्डिंग तोड़ने की रखी मांग, पुलिस पर भी लगाया मिलीभगत का आरोप..

रायगढ़। जामटिकरा गांव की महिलाओ ने उनके गांव में लंबे अर्से से चल रहें देह व्यापार की कई बार जुटमिल थाने में शिकायत करने के बावजूद किसी तरह की कार्रवाई नहीं होने से आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच कर ज्ञापन सौपते हुए न्याय दिलाने की गुहार लगाई है.

पुलिस अधीक्षक के नाम सौंपे गए ज्ञापन पत्र में ग्रामीणों ने कहा है कि गढउमारिया के जामटिकरा मोहल्ला में रामनारायण साहू एवं आरती साहू उर्फ इंदिरा साहू के द्वारा असामाजिक कृत्य देह व्यापार का संचालन विगत 15 सालों से किया जा रहा है. इस मामले की शिकायत कई बार जूटमिल थाने में करने के बावजूद उन पर किसी तरह की कोई कार्रवाई नही की जा रही है. आज पुलिस अधीक्षक को वे लोग ज्ञापन सौंपने पहुंचे थे इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया है. 

टीआई ने कही डंडा मारकर भगाने की बात

गांव के ग्रामीणों ने बताया कि पिछले दिनों 13 मई को देह व्यापार में संलिप्त लोगों को रंगे हाथ पकड़कर जूटमिल थाना प्रभारी को सूचना देकर उनके सुपुर्द किया गया था. इस दौरान पुलिस ने धारा 151 के तहत अपराध दर्ज कर उक्त मामले को रफा-दफा कर दिया. पुलिस अधीक्षक के नाम सौंपे गए ज्ञापन पत्र में ग्रामीणों ने यह भी कहा है कि वे लोग 14 मई को जूटमिल थाना पहुंचे इस दौरान थाना प्रभारी ने उन्हें धमकाते कहा कि तुम लोग चुपचाप घर चले जाओ अन्यथा डंडा मारकर भगाउंगा.

ग्रामीणों का जीना हुआ दुभर 

जूटमिल थाना प्रभारी के सामने ही रामायण साहू ने सब को देख लेने की भी धमकी दी गई और पुनः 16 मई से दोनों के द्वारा देह व्यापार का कारोबार चालू कर दिया गया है. जिससे कि गांव के ग्रामीणों का यहां जीवन यापन करना दुभर हो गया है. गांव में बाहर से अज्ञात व्यक्तियों का आना जाना लगा रहता है, इस दौरान उनके द्वारा यहां की लड़कियों के साथ अश्लील टीका टिप्पणी भी की जाती है.  

बिल्डिंग को तोड़ने की भी मांग 

गांव के ग्रामीणो ने यह भी कहा है कि रामनारायण साहू के द्वारा शासकीय भूमि पर कब्जा करते हुए बिल्डिंग बनाकर 15 सालों से देह व्यापार का धंधा संचालित किया जा रहा है. जिसे तोड़ने की भी मांग ग्रामीणों ने की है. साथ ही दोनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है. 

जांच के बाद होगी कार्रवाई

इस संबंध में डीएसपी सुशांतो बनर्जी ने बताया कि जामटिकरा से महिलाओं का एक प्रतिनिधि मंडल आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा था. उनकी शिकायत है कि उनके गांव में रहने वाले पति-पत्नी लंबे समय से अपने घर में देह व्यापार करा रहे हैं. इस शिकायत की जांच के बाद जो तथ्य सामने आयेंगे उसके हिसाब से कार्रवाई की जाएगी.