Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

रायपुर के इन इलाकों में दो दिन नहीं होगी पानी की सप्लाई

रायपुर। रायपुर में 17 और 18 जनवरी को पानी सप्लाई नहीं होगी। 1 लाख से अधिक घरों में पानी नहीं आएगा। दरअसल राइजिंग मेन लाइन (पाइपलाइन) में खराबी आई है। तेलीबांधा चौक टनल क्रॉसिंग के अंदर की पाइपलाइन में लीकेज हो गई है।

इसकी मरम्मत का काम 17 जनवरी को दिनभर चलेगा। इसकी वजह से 17 जनवरी की शाम और 18 जनवरी की सुबह पानी सप्लाई नहीं हो पाएगी। 17 की सुबह तक पानी की पूरी सप्लाई नगर निगम करेगा। अधिकारियों ने मरम्मत में करीब 12 घंटे का वक्त लगने की बात कही है.

नगर पालिक निगम के अफसरों के मुताबिक मोवा-सड्डू की ओर जाने वाली 700 एमएम व्यास की राइजिंग मेन पाइप लाइन में लीकेज आ गई है। नगर निगम के जल विभाग की टीम इस लीकेज की मरम्मत करेगी। अब इसकी वजह से अमलीडीह, अवंति विहार, मण्डी, मोवा, सड्डू, दलदल सिवनी, कचना, आमासिवनी और जोरा की पानी टंकी में पानी नहीं आएगा। ये पानी टंकियां 1 लाख से अधिक घरों में पानी पहुंचाती हैं। इन इलाकों के अलावा बाकी हिस्सों में पानी पहले की तरह ही दिया जाएगा।