Special Story

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के समोदा में अवैध रूप से…

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

राजनांदगांव। देश भर में 7 मार्च से घरेलू में 60 रुपए…

शराब पर सियासत गर्म : भूपेश बघेल ने पोस्ट किया वीडियो, लिखा- बियर के अंदर बियर

शराब पर सियासत गर्म : भूपेश बघेल ने पोस्ट किया वीडियो, लिखा- बियर के अंदर बियर

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेलने रविवार को सोशल मीडिया…

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Shiv Mar 8, 2026 3 min read

रायपुर। जब समाज स्वयं अपने बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी…

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 8, 2026 8 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

संघ शताब्दी व पंच परिवर्तन सहित शिक्षा नीति तथा जनजातीय क्षेत्रों में सामाजिक विकास पर होगी चर्चा, भारत माता के चित्र के समक्ष पुष्पार्चन के साथ समन्वय बैठक आरम्भ

जोधपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं संघ प्रेरित संगठनों के अखिल भारतीय पदाधिकारियों की बैठक जोधपुर में आरंभ हुई। प. पू. सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत और माननीय सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले जी ने आज प्रथम सत्र में भारत माता के चित्र के समक्ष पुष्पार्चन किया। तीन दिवसीय बैठक (5–7 सितम्बर) में 32 संगठनों के अखिल भारतीय पदाधिकारी भाग ले रहे हैं।

संगठन मंत्र के सामूहिक वाचन के साथ आरंभ हुई बैठक में संगठनों ने अपने-अपने क्षेत्रों में नये प्रयोगों का निवेदन किया। इस बैठक में प्रमुख रूप से सभी 6 सह सरकार्यवाह तथा विश्व हिन्दू परिषद के अध्यक्ष आलोक कुमार, संगठन मंत्री मिलिंद परांडे, राष्ट्र सेविका समिति की प्रमुख संचालिका शांता अक्का, प्रमुख कार्यवाहिका ए. सीता गायत्री अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अध्यक्ष डॉ. राजशरण शाही, संगठन मंत्री आशीष चौहान, सक्षम के अध्यक्ष डॉ. दयाल सिंह पवार, संगठन मंत्री चंद्रशेखर, पूर्व सैनिक सेवा परिषद के अध्यक्ष ले. जनरल विष्णु कांत चतुर्वेदी, भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, संगठन मंत्री बी.एल. संतोष, वनवासी कल्याण आश्रम के अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह, संगठन मंत्री अतुल जोग, सीमा जागरण मंच के संयोजक मुरलीधर बैठक में सहभागी हो रहे हैं।

बैठक परिसर में 500 वर्ष पूर्व औपनिवेशिकता के विरुद्ध भारतीय महिलाओं के संघर्ष की प्रतिमूर्ति रानीअबक्का द्वार और हल्दीघाटी द्वार के माध्यम से सभागार में प्रवेश की रचना की गई है, साथ ही भक्तिमति मीरा बाई, खेजड़ली के पर्यावरण बलिदानी अमृता देवी की सुंदर रंगोली से सज्जा की गई है।

समन्वय बैठक में वर्ष भर के कार्यों एवं उनके अनुभवों का आदान-प्रदान किया जाएगा। साथ ही, पंच परिवर्तन (सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण अनुकूल जीवन, स्व आधारित रचना, नागरिक कर्तव्य पालन), संघ शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रयासों पर चर्चा होगी। अनुभवों के आदान-प्रदान, दिशा-निर्धारण और सुझावों एवं समन्वय के उद्देश्य से जोधपुर में आयोजित यह बैठक 7 सितंबर को समाप्त होगी।