Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

मेडिकल कॉलेज में 150 पदों पर होगी संविदा भर्ती

रायपुर।   पं. जवाहर लाल नेहरू स्मृति मेडिकल कॉलेज में विभिन्न विभागों के रिक्त पदों पर संविदा भर्ती की जा रही है. डेढ़ सौ सहायक प्राध्यापक, सीनियर रेसीडेंट समेत अन्य पदों पर भर्ती के लिए आज 4 जून को इंटरव्यू होगा. पद रिक्त होने के कारण न केवल मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई, बल्कि अम्बेडकर अस्पताल के हार्ट समेत अन्य विभागों में इलाज प्रभावित हो रहा है. मेडिकल कॉलेज के विभिन्न विभागों में दर्जनों पद खाली हैं. इन पदों पर नियमित भर्ती लंबे समय से नहीं हुई है.

जो चिकित्सा शिक्षक एवं डॉक्टर संविदा पर आते हैं, वे भी दो-तीन साल बाद नौकरी छोड़ चले जाते हैं. इसका सीधा असर अम्बेडकर अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था पर पड़ता है. बताते हैं कि संविदा में भी वेतन कम हैं और ज्यादातर डॉक्टर या तो प्राइवेट प्रैक्टिस करते हैं अथवा निजी अस्पतालों में मोटी तनख्वाह पर चले जाते हैं. मेडिकल कॉलेज प्रशासन द्वारा डेढ़ सौ पदों के लिए संविदा भर्ती की जा रही है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिन पदों पर संविदा भर्ती हो रही है, उनमें सहायक प्राध्यापक के 53, सीनियर रेसीडेंट नियमित के 10, सीनियर रेसीडेंट संविदा के 61 पद, प्रदर्शक के 3 पद, कॉर्डियो वस्कुलर एवं थोरेसिक सर्जरी विभाग हेतु सहायक प्राध्यापक के 11, सीनियर रेसीडेंट के 10, जूनियर रिसर्च साइंटिस्ट के 1 एवं साइंटिफिक ऑफिसर के 1 पद पर आरक्षण रोस्टर अनुसार संविदा भर्ती होगी. इन पदों के लिए कल 4 जून को इंटरव्यू रखा गया है.