Special Story

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

रायपुर स्मार्ट सिटी के काम की होगी जांच, ध्यानाकर्षण के दौरान मंत्री अरुण साव ने की घोषणा…

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को ध्यानाकर्षण…

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

छत्तीसगढ़ सरकार अलर्ट, नागरिकों की मदद के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त, हेल्पलाइन नंबर भी जारी…

Shiv Mar 10, 2026 1 min read

रायपुर। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच युद्ध के कारण मिडिल-ईस्ट…

अफीम की खेती केस में बड़ी कार्रवाई : BJP नेता के भाई के अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर

अफीम की खेती केस में बड़ी कार्रवाई : BJP नेता के भाई के अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अफीम की अवैध खेती…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

छत्तीसगढ़ में आज से न्यूनतम तापमान में आएगी गिरावट, बढ़ेगी ठंड…

रायपुर।     छत्तीसगढ़ में ठंड का मौसम एक बार फिर जोर पकड़ने वाला है. शुक्रवार से उमस और गर्मी जैसे हालात से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है. मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेशभर में तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरू होगा. राजधानी रायपुर समेत मध्य छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री तक गिर सकता है, जबकि उत्तर छत्तीसगढ़ में यह गिरावट 3 से 4 डिग्री तक हो सकती है.

दक्षिण बस्तर में जारी रहेगा बारिश का दौर
दक्षिण छत्तीसगढ़ में बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण बारिश का सिलसिला जारी रहेगा, जिससे वहां न्यूनतम तापमान में सिर्फ 1-2 डिग्री की गिरावट दर्ज होने की संभावना है.

और दिसंबर को बारिश के आसार
मौसम विभाग ने 8 और 9 दिसंबर को प्रदेशभर में बारिश की संभावना जताई है. बीते दिनों बादल और हल्की बारिश के कारण ठंड का असर कम हो गया था. राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया था, जबकि न्यूनतम तापमान 14 डिग्री से बढ़कर 19 डिग्री सेल्सियस हो गया था.

अंबिकापुर सबसे ठंडादुर्ग सबसे गर्म
6 दिसंबर को राजधानी का आकाश मुख्य रूप से साफ रहने की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है. प्रदेश में सबसे अधिक तापमान दुर्ग में 33.6 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

प्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान

– रायपुर: अधिकतम 33°C, न्यूनतम 19°C

– माना: अधिकतम 32.3°C, न्यूनतम 19.2°C

– बिलासपुर: अधिकतम 31.6°C, न्यूनतम 18°C

– अंबिकापुर: अधिकतम 28.4°C, न्यूनतम 9.4°C

– पेंड्रारोड: अधिकतम 29.2°C, न्यूनतम 13.4°C

– जगदलपुर: अधिकतम 31.3°C, न्यूनतम 22.6°C

– दुर्ग: अधिकतम 33.6°C, न्यूनतम 17.4°C

मौसम विशेषज्ञ का बयान
मौसम विज्ञानी एच.पी. चंद्रा ने बताया कि प्रदेश में न्यूनतम तापमान में गिरावट शुरू हो गई है. मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों के दौरान तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट दर्ज हो सकती है. दक्षिण छत्तीसगढ़ में बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है.