Special Story

आयुष्मान योजना के क्रियान्वयन पर विधानसभा में सवाल, स्वास्थ्य मंत्री से जवाब तलब

आयुष्मान योजना के क्रियान्वयन पर विधानसभा में सवाल, स्वास्थ्य मंत्री से जवाब तलब

Shiv Mar 11, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आयुष्मान कार्ड का समुचित लोगों को नहीं…

IAS निरंजन दास ने सरकारी खजाने में हेराफेरी की, नहीं दे सकते जमानत : हाईकोर्ट

IAS निरंजन दास ने सरकारी खजाने में हेराफेरी की, नहीं दे सकते जमानत : हाईकोर्ट

Shiv Mar 11, 2026 2 min read

बिलासपुर। प्रदेश के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के…

March 11, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

हरियाणा के शराब को छत्तीसगढ़ में खपाने की थी तैयारी, आबकारी विभाग ने जब्त किया लाखों का शराब, ट्रक चालक गिरफ्तार

रायपुर।  अवैध विदेशी शराब की तस्करी के खिलाफ आबकारी विभाग की टीम को सफलता मिली है. ट्रक की तलाशी में 27 बल्क लीटर अवैध शराब बरामद किया गया. कार्रवाई में जब्त ट्रक और अवैध विदेशी शराब की कीमत कुल 26,81,200 रुपए आंकी गई है. आरोपी ट्रक चालक जागीर सिंह को गिरफ्तार किया गया है. 

नेशनल हाइवे 53 में टाटीबंध चौक के पास बीती रात संदेह पर आबकारी विभाग की टीम ने ट्रक की तलाशी ली. इस दौरान ट्रक में से 2 कार्टून में भरा 24 नग बोतल जागर माईएस्टर हर्बल व्हिस्की और 1 कार्टून में 12 बोतल जॉनी वॉकर ब्लैक लेबल स्कॉच व्हिस्की पाई गई. यह सभी अवैध शराब हरियाणा की है, जिसे छत्तीसगढ़ में खपाने की तैयारी थी. आरोपी के कब्जे से अवैध विदेशी मदिरा व्हिस्की मात्रा 27 बल्क लीटर और ट्रक जब्त किया गया है. आरोपी ड्राइवर के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की गैरजामनतीय धारा 34(2) , 36, व 59(क ) के तहत मामला दर्ज किया गया है.