Special Story

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। दुर्ग जिले के समोदा गांव में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

छत्तीसगढ़ के रास्ते UP और UK में गांजा खपाने की थी तैयारी, पुलिस ने घेराबंदी कर लाखों का गांजा किया जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार 

जगदलपुर।  गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस का एक्शन जारी है. जिले में दो अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से लाखों का गांजा बरामद किया गया है. ओडिशा से गांजा लाकर यूपी और उत्तराखंड भेजा जा रहा था. मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है. 

जानकारी के अनुसार, दो आरोपी आज तीन बैग के साथ लालबाग़ आमागुड़ा चौक पर यात्री बस का इंतजार कर रहे थे. पुलिस ने मौके पर आरोपियों को घेराबंदी कर धर दबोचा. पूछताछ में आरोपियों ने उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश का निवासी होना बताया. आरोपियों के पास रखे बैग की तलाशी करने पर गांजा मिला. दोनों आरोपियों ने बताया कि उन्होंने यह गांजा ओडिशा से लेकर आए, जिसे उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड भेजने की तैयारी थी. 

पुलिस की कार्रवाई 

पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपियों से 78 किलो गांजा बरामद किया है. जिसकी कीमत करीब 7.8 लाख रुपये आंकी गई है. तस्करी मामले में आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है.