Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

दो दिन से घरों में नहीं आया पानी, फायर ब्रिगेड ने बुझाई प्यास

कवर्धा।  पिछले दो दिन से लोगों के घरों में पानी का सप्लाई नहीं हो रहा है, जिससे उनका जीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है. पानी की भारी किल्लत से घरेलू कार्य जैसे खाना बनाना, नहाना और पीने का पानी जुटाना मुश्किल हो गया है. इस संकट के बीच पंडरिया नगर पालिका क्षेत्र के निवासियों को राहत मिली है. अब फायर ब्रिगेड लोगों की प्यास बुझा रहा है.

गर्मी बढ़ते ही पंडरिया नगर पालिका क्षेत्र के निवासी बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं. दरअसल, नगर के कई वार्डों में बीते दो दिनों से नियमित जल आपूर्ति ठप है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. प्रशासन ने लोगों को तत्काल राहत पहुंचाने के लिए ट्रैक्टर वॉटर टैंकर के साथ-साथ फायर ब्रिगेड वाहनों को भी तैनात किया है.

स्थानीय निवासियों को जल संकट के कारण दैनिक जरूरतों जैसे खाना बनाने, नहाने और पीने के पानी के लिए भी मुश्किल हो रही है. ऐसे में जिन वार्डों में आबादी ज्यादा है, वहां वॉटर टैंकर के साथ दमकल वाहनों को भी भेजा जा रहा है. पर्याप्त मात्रा में सप्लाई होने से लोग आने वाले कुछ दिनों के लिए पानी को घर में स्टोर कर के रख सकेंगे. जल आपूर्ति दोबारा सुचारु रूप से शुरू कराने के लिए प्रशासन पूरी मुश्तैदी से जुटा हुआ है.