Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

राजधानी के शंकर नगर में रात भर गुल रही बिजली, बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही से रहवासियों को करना पड़ा रतजगा

रायपुर-    शंकर नगर सेक्टर 1 एरिया रात भर अंधेरे में डूबा रहा. रात भर लंबे समय तक बिजली की आपूर्ति में बाधा होने से रहवासियों को रतजगा करना पड़ा. इसमें बिजली विभाग की टीम की बड़ी लापरवाही सामने आई है. कर्मचारियों को ट्रांसफार्मर में लगने वाले टी और लग टूल्स नहीं मिला जिससे गर्मी के बीच रात भर परेशान को परेशान होना पड़ा. उसके बाद परेशान लोगों ने रात में ही मेंटेनेंस हेड शंकर नगर को कॉल किया. जिसके बाद मेंटेनेंस हेड मौके पर पहुंचे और वहां मौजूद कर्मचारियों की क्लास ली. उसके बाद कहीं जाकर लगभग 4 घंटे बाद घरों में बिजली आई. यह मामला शंकर नगर बल उद्यान के पास लगे ट्रांसफार्मर का है.

मिली जानकारी के अनुसार, शंकर नगर बल उद्यान के पास लगे ट्रांसफार्मर में देर रात 12 बजे खराबी आने से पूरे इलाके में बिजली गुल हो गई. गर्मी में अचानक गुल हुई बिजली के काफी देर बाद भी नहीं आने के बाद लोग परेशान हो गए और बिजली ऑफिस में शिकायत की. शिकायत के बाद एरिया में सुबह चार बजे तक सिर्फ FOC गाड़ी आती-जाती रही लेकिन कोई हल नहीं निकला. बिजली विभाग की टीम को को ट्रांसफार्मर में लगने वाले टी और लग टूल्स नहीं मिलने से इसका खामियाजा स्थानीय रहवासियों को भुगतना पड़ा. इससे परेशान लोगों ने मेंटेनेंस हेड शंकर नगर प्रशांत बंटी को रात में कॉल किया. मेंटेनेंस हेड ने मौके पर मौजूद कर्मचारियों की रात तीन बजे क्लास ली.

बिजली विभाग के मेंटेनेंस गाड़ियों में पहुंचे कर्मचारियों का कहना था कि हम फ्यूज चढ़ाने वाले लोग है मेंटनेंस करने वाले नहीं. जो सामान लगाना है वो हमारे पास है ही नहीं तो कैसे लगाए. जिसके बाद कैसे तैसे ट्रांसफार्मर में आई खराबी को ठीक किया गया तब जाकर घरों में लाइट आई. वहीं अचानक से आई गड़बड़ी को ठीक नहीं किये जाने पर स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग को जमकर कोसा. लोगों ने कहा ये बहुत बड़ी लापरवाही है. इससे जुड़े ठेकेदार और अधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए.