Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

बिलासपुर में महिला की अधजली लाश मिलने से मचा हड़कंप

बिलासपुर। बिलासपुर में खूंटाघाट डैम के पास एक महिला की अधजली लाश मिलने की खबर से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि क्षत-विक्षत हालत में मिली महिला की लाश के दोनों पैर साड़ी से बंधे हुए थे। पुलिस ने हत्या के बाद शव की पहचान छिपाने के लिए उसे जताने की आशंका जताई है।

हत्या की ये वारदात बिलासपुर के रतनपुर थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि यहां के खूंटाघाट डैम के पास दुर्गंध आने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जब पुलिस मौके पर जांच के लिए पहुंची, तो उन्हे एक महिला की जली हालत में क्षत-विक्षत लाश की 10 प्रतिशत अंग ही मिले। लाश करीब एक सप्ताह पुराना होने के कारण बाकी का 90 प्रतिशत शव डिस्पोज हो चुका था। पुलिस ने बताया कि रतनपुर के खूंटाघाट डैम के बोटिंग पाइंट से लगभग 300 मीटर दूर झाड़ियों में महिला की अधजली लाश मिलने की खबर मिली थी।

जांच में पहुंची पुलिस ने तफ्तीश के दौरान पाया कि महिला के पैरों को साड़ी से बांधकर जलाया था। जलने के कारण पैरों की चमड़ी से साड़ी चिपकी हुई मिली है। मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्या की आशंका को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया। पुलिस इसे हत्या मानकर महिला की पहचान में जुट गई है। लाश के पूरी तरह से डिस्पोज हो जाने के कारण मृतिका की पहचान नही हो सकी है। ऐसे में पुलिस के सामने सबसे पहले महिला की पहचान एक बड़ी चुनौती है।

साथ ही जिस महिला की हत्या हुई वह बिलासपुर जिले की रहने वाली थी या फिर किसी दूसरे जिले से महिला की हत्या कर उक्त स्थान में ठिकाने लगा दिया गया, इसका पता लगाना भी पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती है। फिलहाल रतनपुर पुलिस ने इस मामले में हत्या का अपराध दर्ज कर आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। इसके साथ ही नजदीकी थानों में पुलिस गुमशुदगी का रिकॉर्ड खंगालने के साथ ही खूंटाघाट मार्ग पर लगे सीसीटीवी फूटेज खंगाल रही है।