Special Story

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

बिलासपुर। बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत विभाग…

छत्तीसगढ़ की महिलाएं आत्मनिर्भरता और नवाचार से बना रही हैं नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ की महिलाएं आत्मनिर्भरता और नवाचार से बना रही हैं नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 7, 2026 5 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ की महिलाएं आज आत्मनिर्भरता, मेहनत और नवाचार के…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

घर के कमरें में महिला लहूलुहान लाश मिलने से मचा हड़कंप

बलरामपुर।       बलरामपुर जिला में एक महिला की घर के कमरे में लहूलुहान लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि वारदात के वक्त महिला घर पर अकेली थी, तभी हत्यारे ने कुल्हाड़ी से उसके गर्दन पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया। सुबह इस हत्याकांड की जानकारी जैसे ही गांव के लोगों को मिली क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। बलरामपुर एसपी डाॅ.लाल उमेंद सिंह ने बताया कि घटनास्थल से कुछ साक्ष्य मिले है, जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

हत्या की ये वारदात बलरामपुर जिला के राजपुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक ग्राम सेवारी स्थित बसियाटोंगरी गांव में रहने वाली अनिता केरकेट्टा पति विलियम केरकेटा की खून से सनी लाश मिली है। बताया जा रहा है कि मृतिका का पति पिछले दो दिन से घर से बाहर गया हुआ था। बुधवार की रात महिला घर पर अकेली थी, तभी हत्यारे ने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस को घटनास्थल से खून से सनी कुल्हाड़ी भी मिली है, जिससे महिला को मौत के घाट उतारा गया।

प्रथम दृष्टया इस हत्या की वारदात में घर के ही लोगों के शामिल होने की आशंका है। वारदात के बाद से मृतिका का पति विलियम केरकेटा फरार है। बलरामपुर एसपी डाॅ.लाल उमेंद सिंह ने बताया कि घटनास्थल पर पुलिस टीम वारदात की जांच कर रहे है। जांच के दौरान पुलिस के हाथ कुछ अहम सुराग हाथ लगे है, जिससे आरोपी की पतासाजी की जा रही है। एसपी ने जल्द ही हत्यारे की गिरफ्तारी का भरोसा जताया है। पुलिस को मृतिका के पति के द्वारा इस हत्या की वारदात को अंजाम दिये जाने की आशंका है। लिहाजा पुलिस मृतिका के पति की पतासाजी भी कर रही है।