Special Story

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि ने की मुलाकात

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि ने की मुलाकात

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित…

बालोद और बेमेतरा कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

बालोद और बेमेतरा कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

बालोद/बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के हाईकोर्ट और विभिन्न जिला कोर्टों को लगातार…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

धर्मांतरण को लेकर फिर हुआ बवाल, दोनों पक्ष के लोग पहुंचे थाने

बिलासपुर।  जिले के ग्रामीण अंचल में एक बार फिर धर्मांतरण का मामला सामने आया है। पचपेड़ी थाना क्षेत्र के जोंधरा गांव में ग्रामीण के घर आयोजित प्रार्थना सभा को लेकर विवाद खड़ा हो गया। हिंदू संगठन ने इसे धर्मांतरण की साजिश बताया, जबकि ईसाई समुदाय ने आरोपों को सिरे से नकार दिया। मामला थाने पहुंचा तो दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी दलीलें रखीं। जानकारी के मुताबिक पचपेड़ी चौकी क्षेत्र के जोंधरा गांव से जुड़ा है। यहां एक ग्रामीण के घर पर प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। बताया जा रहा है कि सभा के दौरान भजन-कीर्तन भी हो रहा था।

इसी बीच आसपास के कुछ लोगों ने सभा को धर्मांतरण की आड़ बताया और इसका विरोध किया। देखते ही देखते मामला बढ़ा और गांव का माहौल गरमा गया।सूचना मिलते ही हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और आरोप लगाया कि प्रार्थना सभा के नाम पर ग्रामीणों को बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। उनका कहना था कि गांवों में इस तरह की गतिविधियां लंबे समय से चल रही हैं और भोले-भाले लोगों को लालच देकर धर्म बदलने के लिए प्रेरित किया जाता है।

दूसरी ओर, ईसाई समुदाय के लोगों ने इन आरोपों को खारिज किया। उनका कहना है कि यह केवल प्रार्थना और भजन-कीर्तन का कार्यक्रम था, जिसका किसी तरह के धर्मांतरण से कोई संबंध नहीं है। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष थाने पहुंच गए और अपनी-अपनी शिकायतें दर्ज कराईं।

जोंधरा गांव में हुई इस घटना के बाद से ग्रामीणों में तनाव का माहौल है। हालांकि पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाइश दी और शांति बनाए रखने की अपील की। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और यदि किसी भी तरह की अवैध गतिविधि पाई जाती है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।