Special Story

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा के बजट सत्र में आज खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री…

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

Shiv Mar 10, 2026 6 min read

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज उप मुख्यमंत्री अरुण साव के…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

छत्तीसगढ़ में दवाइयों की कोई कमी नहीं, स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने अफवाहों को बताया निराधार

रायपुर। प्रदेश के कई अस्पतालों में दवाइयों की कमी की अफवाहों पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बयान जारी कर इसे निराधार बताया है. मंत्री ने स्पष्ट किया कि प्रदेश में दवाइयों या उपकरणों की कोई कमी नहीं है. उन्होंने कहा कि सरकार का पैसा जनता के खून-पसीने की कमाई है, इसे बर्बाद नहीं होने दिया जाएगा.

दरअसल, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज पत्रकारों से चर्चा करते हुए विभिन्न मुद्दों पर अपना बयान दिया. इस दौरान उन्होंने प्रदेश के कई अस्पतालों में दवाइयों के शॉर्टेज के सवाल पर कहा कि प्रदेश के किसी भी अस्पताल में दवाई का शॉर्टेज नहीं है. समय-समय पर कई तरह से इसकी अफवाहें भी लोग फैलाते हैं. सरकार के पास जो पैसा है वह प्रदेश की आम जनता की खून-पसीने की है. इसको कोई बर्बाद नहीं किया जा सकता. जब तक पिछले सरकार के खरीदे हुए एक-एक दवाइयां का उपयोग नहीं हो जाता. तब तक मैं (मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल) किसी भी प्रकार से किसी भी प्रकार के बयान से दवाइयां खरीद कर खराब नहीं करने वाला हूं.

उन्होंने कहा कि पिछली सरकार द्वारा खरीदी गई करोड़ों की दवाइयां खराब हो रही हैं. बस्तर और सरगुजा क्षेत्र से 80 करोड़ से अधिक की दवाइयां पिछली सरकार ने ऐसी जगहों पर भेज दी हैं, जहां डॉक्टर नहीं हैं, ऐसी जगह पर पिछली सरकार ने हार्ट, किडनी और लिवर की जांच के लिए उपकरण और लीजेंड भेज रखे हैं. इन सारे लीजेंड और दवाइयां को 80 करोड़ के ऊपर से लागत से हम दवाइयां ला चुके हैं. इसके अलावा और दवाइयां खराब हो रही हैं. आगे और भी दवाइयां खराब होने की आशंका है. तब तक हम कंफर्म नहीं हो जाता है की कितने दिन का स्टॉक और चल सकता है. तब तक हम कोई खरीदी नहीं करने वाले हैं.

राजीव युवा मितान को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना

राजीव युवा मितान पर मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि राजीव युवा मितान से कांग्रेस के लोग लाभ लेते रह गए. अपराध से युवा मितान का कोई संबंध नहीं. युवाओं को उससे जोड़ना सही नहीं. क्या कांग्रेस राजीव युवा मितान में अपराधियों को पाल रही थी? इसलिए राजीव युवा मितान को बंद करना पड़ा. राजीव युवा मितान में भ्रष्टाचार हो रहा था. आज का युवा मुख्यधारा में आकर काम करना चाह रहा है.