Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

कोई व्यक्ति किसी भी धर्म को अपनाए इसमें कोई आपत्ति नहीं, CM विष्णुदेव का धर्मांतरण को लेकर बड़ा बयान…

दुर्ग- छत्तीसगढ़ में लगातार हो रहे धर्मांतरण को लेकर अब छत्तीसगढ़ की बीजेपी की विष्णुदेव साय सरकार एक्शन मोड पर है. जल्द ही धर्मांतरण को लेकर विष्णु देव सरकार कानून बनाने की तैयारी कर रही है. इन सबके बीच मुख्यमंत्री विष्णु देव का धर्मांतरण को लेकर बड़ा बयान सामने आया है.

बता दें कि सीएम साय ने धर्मांतरण को लेकर कहा, भारत देश एक धर्म निरपेक्ष देश है. कोई व्यक्ति किसी भी धर्म को अपनाए इसमें कोई आपत्ति नहीं है. लेकिन गरीबी,अशिक्षा और प्रलोभन देकर या बहला-फुसलाकर किसी का धर्म परिवर्तन कराया जाता है यह गलत बात है और यह बर्दाश्त नहीं होगा.

दरअसल, छत्तीसगढ़ में लगातार धर्मांतरण के मामले सामने आ रहे हैं. रविवार को दुर्ग शहर में एक धर्मांतरण का मामला सामने आया था, जिसमें हिंदूवादी संगठन और मिशनरी समुदाय के लोगों के बीच जमकर मारपीट भी हुई. फिलहाल मामले की विवेचना की जा रही है. हाल ही में सरकार ने धर्मांतरण को लेकर जल्द ही कानून लाने की घोषणा की थी.