Special Story

सिंधी समाज की एकजुटता सराहनीय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

सिंधी समाज की एकजुटता सराहनीय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 14, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर में पूज्य छत्तीसगढ़ी…

चेट्रीचंड्र महोत्सव पर 15 मार्च को ‘चंड्र जी रात’ कार्यक्रम, बीटीआई ग्राउंड में जुटेगा सिंधी समाज

चेट्रीचंड्र महोत्सव पर 15 मार्च को ‘चंड्र जी रात’ कार्यक्रम, बीटीआई ग्राउंड में जुटेगा सिंधी समाज

Shiv Mar 14, 2026 2 min read

रायपुर। सिंधी समाज के प्रमुख पर्व चेट्रीचंड्र महोत्सव के अवसर…

सड़क सुरक्षा के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम 16 मार्च को, बनेगा रोड सेफ्टी क्लब

सड़क सुरक्षा के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम 16 मार्च को, बनेगा रोड सेफ्टी क्लब

Shiv Mar 14, 2026 2 min read

रायपुर। सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए और…

“क्या छत्तीसगढ़ में मेधा नहीं? कुलपति नियुक्तियों पर अजय चंद्राकर ने सरकार को घेरा”

“क्या छत्तीसगढ़ में मेधा नहीं? कुलपति नियुक्तियों पर अजय चंद्राकर ने सरकार को घेरा”

Shiv Mar 14, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के शासकीय विश्वविद्यालयों में कुलपतियों की नियुक्ति को लेकर…

गोधन संरक्षण और गौसेवा को बढ़ावा देने राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

गोधन संरक्षण और गौसेवा को बढ़ावा देने राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Shiv Mar 14, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज बिलासपुर स्थित गुरु…

March 14, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

गैस सिलेंडर को लेकर घबराने की जरूरत नहीं, कालाबाजारी पर सख्ती: उपमुख्यमंत्री अरुण साव

रायपुर। गैस सिलेंडर को लेकर एजेंसियों में लगी लोगों की कतारों पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि वैश्विक परिस्थितियों और अफवाह के कारण यह स्थिति बनी है. देश में पेट्रोल-गैस का कोई शॉर्टेज नहीं है. लोग थोड़ा धैर्य रखें और अफवाह पर ना जाएं. सरकार कालाबाजारी पर ठोस कार्रवाई कर रही है.

उप मुख्यमंत्री अरुण साव शनिवार को मीडिया से रू-ब-रू हुए. इस दौरान उन्होंने जी रामजी जी और अफीम की खेती पर कांग्रेस के विधानसभा के घेराव को लेकर कहा कि कांग्रेस के समय में ही अफीम की खेती शुरू हुई थी. कांग्रेस सरकार में जो नशे का कारोबार हुआ, यह उसी का नतीजा है. मुखबिर से सूचना मिली, उस पर सरकार ने त्वरित और कठोर कार्रवाई की है. किसी को भी नशे का कारोबार करने नहीं दिया जाएगा.

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने पूरे राज्य में सर्वे के लिए कहा है, जहां गड़बड़ी मिलेगी कठोर कार्रवाई होगी. कांग्रेस इसमें राजनीतिक करने की कोशिश ना करें.

प्रदेश में आज से गौधाम योजना की शुरुआत को लेकर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस ने गौठान की शुरुआत जनता के पैसे को लूटने के लिए किया था. गौ माता की सेवा करना उनकी फितरत में नहीं थी. हमारी सरकार आज से गौधाम योजना शुरू कर रही है. प्रदेश में 1460 गौधाम बनेंगे, जिनमें से 26 को स्वीकृति मिल चुकी है. चरवाहे को मानदेय, पशुओं को चारा, सब व्यवस्था की गई है. यह बहुत सफल योजना होने जा रही है.