Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

राजधानी में कोरोना मामलों में आई कमी, 10 मरीज हुए ठीक, जानिए अब कितने एक्टिव…

रायपुर।  राजधानी रायपुर से कोरोना को लेकर राहत की खबर सामने आई है. शहर में 10 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए हैं. मुख्य जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CHMO) डॉ. मिथलेश चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि रायपुर में अब तक कुल 35 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं, जिनमें से केवल 4 मरीजों की ट्रैवल हिस्ट्री रही है. शेष मामले स्थानीय संक्रमण के हैं.

फिलहाल रायपुर में कोरोना के 25 सक्रिय मरीज हैं. इनमें से 1 मरीज अस्पताल में भर्ती है, जबकि 24 मरीजों का इलाज होम आइसोलेशन में किया जा रहा है. राहत की बात यह है कि इस बार की लहर में अब तक किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है.

CMHO डॉ. मिथलेश चौधरी के अनुसार, इस बार का कोरोना वायरस ज्यादा खतरनाक नहीं है, लेकिन सावधानी जरूरी है. संक्रमितों में सामान्य लक्षण जैसे सर्दी, खांसी, बुखार और स्वाद का चला जाना देखे जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि बच्चे और बुजुर्ग तेजी से संक्रमित हो सकते हैं, इसलिए उनके प्रति विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है.

स्वास्थ्य विभाग ने दी ये सलाह:

  • कोरोना के लक्षण दिखने पर तुरंत जांच करवाएं.
  • जांच की सुविधा जिला अस्पताल पंडरी और डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल में उपलब्ध है.
  • घर में इलाज ले रहे मरीजों को परिवार से दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई है.
  • भीड़-भाड़ वाले स्थानों से बचें और मास्क का उपयोग जरूर करें.

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे कोरोना को हल्के में न लें और लक्षण दिखने पर तुरंत मेडिकल सलाह लें. जागरूकता और सावधानी से ही इस संक्रमण पर नियंत्रण पाया जा सकता है.