Special Story

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

कवर्धा। जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बानो में चोरों…

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व लोकसभा सांसद स्वर्गीय…

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विश्वरंजन का शनिवार…

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

करोड़ों की चोरी का खुलासा: भतीजी ने बॉयफ्रेंड संग रची साजिश, 5 आरोपी गिरफ्तार, 51 लाख से अधिक का माल बरामद

जशपुर। नारायणपुर थाना क्षेत्र के ग्राम केराडीह रैनीडांड में हुई करोड़ों की चोरी के मामले का पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कार, नकद राशि, सोने के बिस्किट व आभूषण सहित करीब 51 लाख 82 हजार रुपये का माल बरामद किया है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

मामले में 6 दिसंबर 2025 को सुषमा निकुंज ने थाना नारायणपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनके पुराने घर के कमरे में रखे सूटकेस से करीब 15 लाख रुपये नकद और सोने के जेवरात चोरी हो गए हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 35 लाख रुपये से अधिक है। जांच के दौरान सामने आया कि चोरी की साजिश प्रार्थिया की भतीजी मिनल निकुंज ने अपने बॉयफ्रेंड अनिल प्रधान और अन्य साथियों के साथ मिलकर रची थी।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि मिनल निकुंज को घर की सफाई के दौरान कमरे में रखे सूटकेस में बड़ी रकम और सोना होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद उसने अलग-अलग चरणों में पहले कुछ लाख रुपये निकाले और बाद में पूरी सूटकेस चोरी कर ली। आरोपियों ने चोरी की रकम से मौज-मस्ती की, रायपुर में जन्मदिन मनाया, ओडिशा के राउरकेला में सोने के बिस्किट बेचे और करीब 25 लाख रुपये की कार भी खरीदी।

मुखबिर सूचना और तकनीकी जांच के आधार पर जशपुर पुलिस ने मिनल निकुंज और अनिल प्रधान को रांची (झारखंड) के एक होटल से गिरफ्तार किया। बाद में मामले में शामिल अन्य आरोपियों — अभिषेक इन्दवार, लंकेश्वर बड़ाईक और अलीशा भगत — को भी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर 100 ग्राम, 50 ग्राम और 20 ग्राम के सोने के बिस्किट, सोने का कड़ा, मंगलसूत्र, 86,300 रुपये नकद, एक कार और कुल 5 मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। जप्त संपत्ति की कुल कीमत करीब 51.82 लाख रुपये आंकी गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि मामले में अन्य फरार आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। इस कार्रवाई में साइबर सेल जशपुर और थाना नारायणपुर की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।