Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

जिस स्कूल में पढ़ाई की वहीं की चोरी, पुलिस ने आरोपियों को भेजा जेल

बालोद। जिस स्कूल में पढ़ाई की उसी स्कूल का ताला तोड़कर दो युवकों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पूरा मामला बालोद जिले के डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र के ग्राम भेड़ी का है.

जानकारी के मुताबिक, भेड़ी प्राथमिक स्कूल में 2 नवंबर को दो युवक स्कूल का ताला तोड़कर एक नग इण्‍डेक्‍शन, माइक सेट बॉक्स एवं स्मार्ट टीवी कीमत लगभग 19640 रुपए चोरी कर ले गए थे. स्कूल के सहायक अध्यापक ने थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी.

पुलिस ने गांव के ही दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का समान बरामद किया है. आरोपी 31 वर्षीय विजय कुमार ठाकुर पिता स्व. भागी राम ठाकुर और 25 वर्षीय दुष्यंत कुमार उर्फ दिषु सुधाकर पिता ढालसिंह सुधाकर निवासी ग्राम भेड़ी को आर्य नगर कोहका भिलाई से गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया गया गया. बता दें दोनों आरोपियों ने जहां चोरी की उसी स्कूल में पढ़ाई की थी, इस वजह से स्कूल के हर एक कोने से वाकिब थे.