Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

Money heist के तर्ज पर चोरी : महिलाओं के वस्त्र और चेहरे पर कार्टून लगाकर पहुंचे चोर, रात में ज्वेलरी शॉप से पार किए लाखों के गहने

बिलासपुर। मस्तूरी थाना क्षेत्र के जयरामनगर इलाके में बीती रात एक सनसनीखेज चोरी की वारदात सामने आई है. संजय ज्वेलर्स नामक प्रतिष्ठित आभूषण दुकान को चोरों ने निशाना बनाया और लाखों रुपए के जेवरात चुराकर फरार हो गए. सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि चोर कार्टून कैरेक्टर के वेश में आए थे, ताकि पहचान से बचा जा सके. पूरी वारदात दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. बिलासपुर समेत आसपास के इलाकों में नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश की जा रही है.

जानकारी के मुताबिक, 5 चोरों ने मिलकर योजना के तहत दुकान में सेंध लगाई. हालांकि पुलिस की शुरुआती जांच में 4 चोरों के शामिल होने की पुष्टि हुई है. दुकान संचालक संजय सोनी के अनुसार, करीब 2.50 लाख रुपए के गहने चोरी हुए हैं. घटना की सूचना मिलते ही मस्तूरी थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और CCTV फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने आसपास के इलाकों में नाकाबंदी कर दी है. अपराधियों की तलाश जारी है.

स्थानीय व्यापारियों में दहशत

घटना के बाद क्षेत्र के व्यापारियों में आक्रोश और डर का माहौल है. सभी ने प्रशासन से इलाके में रात्रि गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की है. इस मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा. चोरी हुई संपत्ति की बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है.