Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

कलेक्ट्रेट परिसर में दिनदहाड़े लाखों रुपये की उठाईगिरी का खुलासा: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, चोरी की रकम से ख़रीदे गए सामान को किया जब्त

रायपुर। राजधानी के अति-संवेदनशील कलेक्ट्रेट परिसर में हुई दिनदहाड़े चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने डिक्की से 1 लाख रुपये नगद चुराने वाले आरोपी संजय साहू को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने चोरी की रकम से साइकिल सहित अन्य सामान की खरीदारी की थी।

घटना 19 मई की दोपहर करीब 2:45 से 3:15 के बीच की है, जब छत्तीसगढ़ वेयरहाउस कार्पोरेशन में कार्यरत विनय कुमार रामटेके ट्रेजरी कार्यालय गए थे। उन्होंने अपनी स्कूटी (क्रमांक CG 04 HY 1587) की डिक्की में ₹1 लाख रुपये रखकर पोस्ट ऑफिस के सामने परिसर में वाहन पार्क किया था। जब वे लौटे तो डिक्की टूटी मिली और नगदी गायब थी।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज की और सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी संजय साहू की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूलते हुए बताया कि चोरी के पैसों से उसने साइकिल और अन्य निजी सामान खरीदे हैं।

इस घटना ने कलेक्ट्रेट परिसर जैसी सुरक्षित मानी जाने वाली जगहों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए थे। फिलहाल पुलिस आरोपी से और पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसके साथ कोई और भी शामिल था या नहीं। सिविल लाइन थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मामला सुलझा, लेकिन सवाल यह है कि कलेक्ट्रेट जैसी जगह पर ऐसी चोरी आखिर कैसे मुमकिन हुई?