Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

पूर्व डिप्टी CM टीएस सिंहदेव के घर चोरी

अम्बिकापुर।  छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के कोठीघर कैंपस में बीती रात चोरों ने धावा बोल दिया। चोर घर के पोर्च में रखी पीतल से बनी हाथी की मूर्ति चुरा ले गए, जिसका वजन लगभग 15 किलो बताया जा रहा है।

पीतल की मूर्ति चोरी

मामला अम्बिकापुर कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, मंगलवार देर रात कुछ अज्ञात चोर कोठीघर परिसर में घुसे और पोर्च में सजावट के तौर पर रखी हाथी की भारी-भरकम मूर्ति को चोरी कर फरार हो गए।

यह मूर्ति पीतल की बनी हुई थी और उसका वजन करीब 15 किलो बताया गया है। चोरी के समय घर में कुछ लोग मौजूद थे, लेकिन चोरों ने चुपचाप वारदात को अंजाम देकर खुद को किसी की नजर में नहीं आने दिया।

पुलिस की जांच शुरू

इधर, कोतवाली पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। वहीं, अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।पुलिस को संदेह है कि चोरी किसी जानकार व्यक्ति द्वारा की गई है, क्योंकि मूर्ति का स्थान घर के अंदर पोर्च में था।

इस घटना ने एक बार फिर वीआईपी सुरक्षा की पोल खोल दी है। पूर्व डिप्टी सीएम जैसे प्रमुख नेता के सरकारी निवास पर हुई यह चोरी सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करती है। परिवार की ओर से अभी तक इस घटना पर कोई औपचारिक बयान नहीं आया है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक परिवार इस घटना से हैरान और चिंतित है।