Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

कलेक्ट्रेट परिसर में दिनदहाड़े चोरी: स्कूटर की डिक्की से एक लाख रुपये उड़ा ले गया चोर, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर। राजधानी रायपुर के अत्यंत सुरक्षित माने जाने वाले कलेक्ट्रेट परिसर में को दिनदहाड़े चोरी की वारदात सामने आई है। जहां छत्तीसगढ़ वेयरहाउस कार्पोरेशन में कार्यरत विनय कुमार रामटेके के स्कूटर की डिक्की से अज्ञात चोर एक लाख रुपये नगद चुरा ले गया।

जानकारी के अनुसार, गुढ़ियारी निवासी विनय कुमार रामटेके 19 मई की सुबह निजी कार्य से एक लाख रुपये नगद लेकर कार्यालय पहुंचे थे। दोपहर करीब 2:45 बजे वे अपने सहकर्मी जितेंद्र बंजारे के साथ कार्यालयीन कार्य से कलेक्ट्रेट स्थित ट्रेजरी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने हीरो मैस्ट्रो स्कूटर (क्रमांक CG 04 HY 1587) की डिक्की में नगदी रखी और डिक्की को लॉक कर पोस्ट ऑफिस के सामने परिसर में वाहन पार्क किया।

करीब 2:55 बजे दोनों कर्मचारी ट्रेजरी कार्यालय में दाखिल हुए और 3:15 बजे लौटकर जब स्कूटर की डिक्की खोली, तो उसमें रखे एक लाख रुपये गायब थे। आसपास काफी खोजबीन की गई, लेकिन नगदी का कोई सुराग नहीं मिला।

पीड़ित रामटेके ने आशंका जताई है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने स्कूटर की डिक्की का लॉक तोड़कर राशि चुरा ली है। मामले की सूचना संबंधित थाना में दी गई है। पुलिस ने मौके की जांच कर ली है और अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कलेक्ट्रेट जैसे संवेदनशील और सुरक्षित माने जाने वाले परिसर में इस तरह की चोरी से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।