Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

चोरी ऊपर से सीना जोरी : सरकारी स्कूल की महिला क्लर्क और दो चपरासी सस्पेंड, जानिए पूरा मामला 

बिलासपुर।  छत्तीसगढ़ के न्यायधानी बिलासपुर में सरकारी स्कूल की महिला क्लर्क और दो भृत्य के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है. इन्हें समय पर ड्यूटी आना पसंद नहीं था और कोई रोक-टोक करें वो तो बिलकुल अस्वीकार था. चाहे स्कूल का प्राचार्य हो या स्टाफ बिना संस्था प्रमुख्य की अनुमति के वरिष्ठ कार्यालय में सबकी कम्प्लेन लेकर पहुंच जाते. अब यही तीनों शासकीय कर्मचारियों पर भारी पड़ा. जारी किए गए नोटिस में जवाब असंतोष पाए जाने पर जिला शिक्षा अधिकारी ने मामले पर एक्शन लिया है.

क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, पूरा मामला शासकीय हाई स्कूल जरहाभाठा का है. जहां दो साल से महिला क्लर्क सुषमा पाण्डेय और भृत्य रश्मि विश्वकर्मा और गीता राही समय पर स्कूल नहीं आ रहे थे. तीनों को समय पर ड्यूटी आने के लिए स्कूल प्राचार्य और स्टाफ ने बार-बार समझाइश दी. लेकिन उनका रवैया नहीं बदला और सुधार की बजाए तीनों ने संस्था प्रमुख्य की अनुमति के बिना वरिष्ठ कार्यालय में शिकायत लेकर पहुंच जाते थे.

प्राचार्य ने जिला शिक्षा अधिकारी से इसकी शिकायत की, जिसके बाद तीनों कर्मचारियों को नोटिस जारी कर उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया. जवाब संतोषप्रद नहीं मिलने पर डीईओ अनिल तिवारी ने कृत्य स्वेच्छाचारिता व सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के विपरीत होने के कारण तीनों को निलंबित कर दिया.

देखें आदेश :-