Special Story

बालोद और बेमेतरा कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

बालोद और बेमेतरा कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

बालोद/बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के हाईकोर्ट और विभिन्न जिला कोर्टों को लगातार…

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के…

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के समोदा में अवैध रूप से…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

हल्ला करने से मना करने पर आग बबूला हुआ युवक, जिला हॉस्पिटल के कर्मचारियों से की मारपीट

कवर्धा।  जिला हॉस्पिटल के कर्मचारियों से मारपीट करने का मामला सामने आया है. कर्मचारियों ने सिटी कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है.

जानकारी के मुताबिक, हरीश साहू ने मामूली बात पर ब्लड बैंक के कर्मचारियों से मारपीट की. कर्मचारियों का आरोप है कि हरीश साहू 3 से 4 व्यक्तियों को लेकर ब्लड डोनेट कराने आया और हॉस्पिटल अंदर हल्ला करने लगे. कर्मचारियों ने मना किया और बाहर बैठने बोले. इस पर हरीश साहू आग बबूला हो गया और हॉस्पिटल के कर्मचारियों से मारपीट करने लगा.

युवक पर तीन से चार हजार में ब्लड बेचने का आरोप

कर्मचारियों ने यह भी आरोप लगाया कि हरीश साहू कई वर्षों से ब्लड डोनेट कराने सक्रिय है और ब्लड को 3 से 4 हजार में बेच देता है. यही इनका पेशा है. बरहाल जिला हॉस्पिटल के कर्मचारियों ने सिटी कोतवाली पहुंचकर मामला दर्ज करा दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.