Special Story

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। दुर्ग जिले के समोदा गांव में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि ने की मुलाकात

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि ने की मुलाकात

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

साल 2020 से कहीं चली गयी थी महिला, पति था परेशान, एसपी की पहल से अब मिल गई

बलौदाबाजार। पुलिस ने एक बार पुनः मानवता दिखाई और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वर्षों पूर्व बिछड़ी पत्नी को ढूंढकर उसके पति से मिलवाया. चार वर्ष बाद मिलने पर पति-पत्नी दोनों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाया. इन भावुक करने वाले क्षणों में एसपी भावना गुप्ता ने महिला को गले लगाया और पुनः अच्छे से जीवन प्रारंभ करने शुभकामनाएं दी.

एसपी भावना गुप्ता ने बताया कि बलौदाबाजार- कोतवाली थाना क्षेत्र के करही चौकी की महिला रम्भा यादव सन् 2020 में गुम हो गई थी. इसके पहले भी 2018 में गुम थी, जिसे पुलिस ने ढूंढकर लाई थी. अबकी बार महिला दिमागी हालत ठीक नहीं होने की वजह से अपने छोटे से बच्चे को छोड़कर चली गई थी.

एसपी ने बताया कि पतासाजी के दौरान पुलिस की 112 की बिलासपुर टीम से सूचना मिली कि महिला कोरबा के एक आश्रम में है, जिसपर हमारी टीम उसके पति को लेकर गई और पहचान पश्चात लेकर आई है. आज बहुत अच्छा लगा जब एक बच्चे को उसकी माँ और पति को उसकी पत्नी मिल गई है. मै उनके सुखमय जीवन की हार्दिक बधाई शुभकामनाएं देती हूं.

महिला के पति रामायण यादव ने बताया कि उसकी पत्नी की दिमागी हालत ठीक नहीं थी. वह एक बार 2018 में चली गई थी, जिसे पुलिस ने ढूंढा था. वहीं पुनः दो साल बाद चली गई. काफी प्रयास किए. आज हमारा बच्चा चार साल का हो गया है.

रामायण ने बताया कि अभी पुलिस से सूचना मिली कि कोरबा के एक आश्रम में उसका ईलाज हुआ है. मैं पुलिस वालों के साथ गया और लेकर आया हूं. पुलिस-प्रशासन सहित उस आश्रम के लोगों को बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने इलाज किया, उसे सुरक्षित रखा और पुलिस के सहयोग से वापस मिली है. हमारा पूरा परिवार बहुत खुश है.