Special Story

दूध उत्पादन से लेकर चिराग योजना तक सरकार पर विपक्ष के सवाल, मंत्री ने जांच की घोषणा

दूध उत्पादन से लेकर चिराग योजना तक सरकार पर विपक्ष के सवाल, मंत्री ने जांच की घोषणा

Shiv Mar 13, 2026 3 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के 10वें दिन सदन में पशुपालन…

मंत्री लखनलाल देवांगन के विभागों के लिए 01 हजार 823 करोड़ रुपए से अधिक की अनुदान मांगें पारित

मंत्री लखनलाल देवांगन के विभागों के लिए 01 हजार 823 करोड़ रुपए से अधिक की अनुदान मांगें पारित

Shiv Mar 12, 2026 5 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज वाणिज्य एवं उद्योग विभाग तथा…

‘प्रदेश को बचाने के लिए सतर्क रहें’— अफीम की खेती पर भूपेश बघेल की चेतावनी

‘प्रदेश को बचाने के लिए सतर्क रहें’— अफीम की खेती पर भूपेश बघेल की चेतावनी

Shiv Mar 12, 2026 1 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री…

खेल क्रांति की नई कहानी : बस्तर ओलंपिक के बाद सरगुजा ओलंपिक से हो रहा उत्तर छत्तीसगढ़ में खेल युग की नई शुरुआत

खेल क्रांति की नई कहानी : बस्तर ओलंपिक के बाद सरगुजा ओलंपिक से हो रहा उत्तर छत्तीसगढ़ में खेल युग की नई शुरुआत

Shiv Mar 12, 2026 7 min read

रायपुर। अपनी समृद्ध संस्कृति, प्राकृतिक संपदा और आदिवासी परंपराओं के…

March 13, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

योग की महत्ता को पूरे विश्व ने स्वीकारा है: सांसद विजय बघेल

रायपुर।   लोकसभा सांसद विजय बघेल ने कहा है कि योग विश्व को भारत की देन है। योग के बिना हम स्वस्थ जीवन की कल्पना नहीं कर सकते। निरोग और स्वस्थ जीवन के लिए योग हमारी पहली आवश्यकता है। योग की महत्ता को पूरे विश्व में स्वीकारा है। सांसद श्री बघेल आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर जिला मुख्यालय बेमेतरा के कृषि उपज मंडी प्रागंण में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास के कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे।

सांसद श्री बघेल ने कहा कि शरीर को चुस्त दुरूस्त और मन को शांत रखने के लिए लोग योग का सहारा ले रहे हैं। योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी है। दुनियाभर में योग के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए आज के दिन 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाता है। शरीर, मन, बुद्धि और आत्मा के निरोगी हुए बिना स्वस्थ जीवन की कल्पना ही नहीं की जा सकती। योग को हमें अपनी जीवन शैली में शामिल करना चाहिए।

साजा विधायक ईश्वर साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वसुधैव कुटुम्बकम् के उद्देश्य के साथ देश ही नहीं अपितु सम्पूर्ण विश्व को निरोगी करने की दिशा में ऐतिहासिक पहल की। इसी तरह विधायक दिपेश साहू ने कहा कि स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है। नियमित योग करने से मानसिक और शारीरिक तनाव से मुक्ति मिलती है। तन-मन को स्वस्थ रखने के लिए योगाभ्यास जरूरी है। कलेक्टर रणबीर शर्मा ने कहा कि सदियों से स्वस्थ तन मन के लिए योगाभ्यास किया जा रहा है, जिसे आज पूरी दुनिया अपना रही है।

योगाभ्यास कार्यक्रम में योग के अनेक आसनों का अभ्यास किया गया। साथ ही इसे जीवनशैली अपनाने की भी शपथ ली गई। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष सुनीता साहू, अनेक जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, युवाओं, बुजुर्गों और स्कूली बच्चे शामिल हुए। बेमेतरा जिला मुख्यालय के अलावा सभी जनपद, नगरीय निकाय एवं ग्राम पंचायतों में भी योगाभ्यास के कार्यक्रम आयोजित किए गए।